एक्सप्लोरर

UP: पुलिस फोर्स के साथ अचानक सड़कों पर उतरे वाराणसी के डीएम, जानें- क्या है पूरा मामला?

Varanasi News: वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कई थाना अध्यक्षों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई.

UP News: वाराणसी जिला प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. सोमवार रात को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और दर्जनों थाना अध्यक्षों के साथ संवेदनशील इलाकों में रात्रिकालीन पैदल मार्च निकाला गया. इस मार्च का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और शहर को व्यवस्थित बनाना है.

पैदल मार्च की शुरुआत मैदागिन चौराहे से हुई, जो श्री कालभैरव, विशेश्वरगंज मंडी, आदमपुर और गोलगड्डा तिराहे तक पहुंचा. यह इलाका वाराणसी का अत्यंत संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, जहां अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है. मार्च के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने इलाके का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी.

अतिक्रमण करने वालों को हिदायत

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है. अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था भी बिगड़ती है. इस मार्च ने स्थानीय दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा दिया.

पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

वाराणसी पुलिस और नगर निगम पहले से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे हैं. इस पैदल मार्च के जरिए प्रशासन ने न केवल संवेदनशील इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि आम जनता को भी यह संदेश दिया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा. पुलिस ने अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी.

जाम से मिलेगा निजात

वाराणसी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विश्व प्रसिद्ध है, हर साल लाखों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. लेकिन, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण शहर की सड़कों पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति रहती है. खासकर मैदागिन, विशेश्वरगंज और गोलगड्डा जैसे व्यस्त इलाकों में यह समस्या गंभीर है. जिला प्रशासन का यह कदम शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

लगातार चलेगा अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि मैदागिन से गोलगड्डा तक के इस पैदल मार्च के बाद अन्य संवेदनशील इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे. प्रशासन की योजना है कि पूरे शहर को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त किया जाए. इसके लिए पुलिस, नगर निगम और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget