एक्सप्लोरर

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट गंगा आरती स्थल पर युवक से मारपीट मामले में नया मोड़, ATS करेगी से पूछताछ

UP News: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती स्थल में गंगा आरती के दौरान लोगों एक युवक को पीट दिया. उस पर आरोप था कि उसने महिलाओं को बैड टच किया था. अब इस मामले एटीएस युवक से पूछताछ करेगी.

Varanasi News: वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती में एक युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया. आरोप था कि इस युवक ने एक महिला को बैड टच किया. यह युवक स्थानीय दशास्वामेध थाने पर पीटने वाले लोगों पर कार्रवाई करने को लेकर गुहार लगाने भी पहुंचा था. अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो और अन्य जांच तथ्यों के आधार पर ATS युवक से इस मामले में पूछताछ करेगी और उसके कॉल डिटेल भी खंगाले जाएंगे.

28 अप्रैल की देर शाम वाराणसी के दशास्वमेध घाट पर दैनिक रूप से गंगा आरती संपन्न कराई जा रही थी. इसी दौरान पड़ाव रामनगर का रहने वाला रेहान भी वहां मौजूद रहा. तभी किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों ने रेहान को जमकर पीटा. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि इसने एक महिला को बैड टच किया है. वायरल वीडियो में रेहान मौके पर मौजूद दिखाई दे रहा है.

वीडियो युवक की संदिग्ध गतिविधि कैद
इसके बाद यह मामला वाराणसी के निकटतम थाने दशास्वामेध पर पहुंचा. जहाँ वायरल वीडियो और अन्य जाँच तथ्यों के आधार पर रेहान की भूमिका संदिग्ध पाई गई. पूछताछ में रेहान द्वारा बयान बदलने की भी बात कही जा रही है. रेहान के शरीर पर भी पीटे जाने के निशान देखे जा रहे हैं.

इस मामले में एटीएस की एंट्री
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात DCP गौरव बंसवाल का कहना है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस की जांच के साथ-साथ एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड भी रेहान से पूछताछ करेगी. उसके कॉल डिटेल को खंगाल जाएगा और अगर इस मामले में रेहान दोषी पाया जाता है तो विधिक कार्रवाई भी संभव है. वहीं सोशल मीडिया पर गंगा आरती स्थल पे रेहान का भीड़ में आते-जाते वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: मैनपुरी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आसामजिक तत्वों ने उखाड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget