एक्सप्लोरर

मैनपुरी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आसामजिक तत्वों ने उखाड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा

UP News: मैनपुरी में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई है. आसामजिक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा उखाड़ दी है. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सामाजिक सद्भाव भंग करने की कोशिश की गई है. यहां असामााजिक त्वतों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की एक नई स्थापित प्रतिमा को जेसीबी मशीन से उखाड़कर गायब कर दिया. इस बात की जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात की है, जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक जेसीबी मशीन की मदद से बाबा साहेब की प्रतिमा को जबरन उखाड़ दिया. प्रतिमा को वह अपने साथ ले गए. प्रतिमा कुछ ही दिन पहले ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्थापित की गई थी. इसका लोकार्पण स्थानीय लोगों द्वारा पूरे सम्मान के साथ किया गया था. अब इस घटना से स्थानीय दलित और आंबेडकरवादी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है.

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जल्द ही दोषियों की पहचान कर ली जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रतिमा उखाड़ने की खबर फैलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने घटना को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की. कई संगठनों ने इस घटना के विरोध में चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्रतिमा स्थापित नहीं की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा.

(अर्पित मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: बस्ती में बीजेपी के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की बढ़ीं मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने बरकरार रखा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget