एक्सप्लोरर

वाराणसी में फिर खुल गई चाची कचौड़ी और पहलवान लस्सी की दुकान, जानें क्या है नया पता

Varanasi News: वाराणसी के लंका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 17 जून को पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर जमकर गरजा था. इस दौरान 35 से अधिक दुकानें इसकी जद में आई थीं.

UP News: वाराणसी के लंका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 17 जून को बुलडोजर कार्रवाई की गई थी. इस दौरान वाराणसी के चर्चित पहलवान लस्सी और चाची के कचौड़ी की दुकान का भी ध्वस्तीकरण होने के बाद यह विषय काफी सुर्खियों में रहा. लेकिन अब इन खानपान को पसंद करने वाले लोगों को मायूस होना नहीं पड़ेगा क्योंकि कुछ ही मीटर की दूरी पर यह दुकाने फिर से खुल गई है.

17 जून को वाराणसी के लंका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर जमकर गरजा था. इस दौरान 35 से अधिक दुकानें इसकी जद में आई थीं. इसमें सबसे अधिक चर्चा पहलवान लस्सी और चाची के कचौड़ी की दुकान की रही. सोशल मीडिया से लेकर काशी के गलियों चौराहों पर इस विषय की खूब चर्चा हुई कि वाराणसी के प्राचीन दुकान भी अब देखने को नहीं मिलेंगे. 

पुरानी जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर खुलीं दुकान

इसी बीच इन दुकानों के खान-पान को पसंद करने वाले लोगों के लिए आज एक राहत भरी खबर आई. पुरानी जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक बार फिर लस्सी और कचौड़ी की दुकानों को उसी चर्चित नाम पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी के नाम पर खोल दिया है और आज सुबह से ही वहां पर चहल-पहल भी देखने को मिल रही है.

100 साल पुराना रहा है इन दुकानों का इतिहास

स्थानीय लोगों की मानें तो इन पुरानी दुकानों का 100 साल पुराना इतिहास रहा है. जहां देश के राजनेता फिल्म जगत कला साहित्य से जुड़े हुए लोग पहुंचकर लस्सी कचौड़ी का स्वाद चखते रहे हैं. इसी वजह से बुलडोजर कार्रवाई के बाद इन दुकानों के टूटने पर चर्चाओं का दौर सुर्खियों में रहा. अब देखना यह होगा कि दूसरे जगह पर खोली गई इन दुकानों को ग्राहकों द्वारा कितना पसंद किया जाता है.

यूपी में अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा टेक होम राशन, योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget