एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी में मंदिर-मस्जिद पर एक साथ चला बुलडोजर, जानें- सरकार ने क्यों की कार्रवाई

Varanasi News: वाराणसी की रामनगर पुलिस ने इस मामले में बताया कि 6 महीने पूर्व ही इस मामले में धार्मिक स्थल के साथ-साथ रास्ते में आने वाले मकान में रहने वाले लोगों को सूचना दी गई थी.

Varanasi Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई लगातार प्रदेश और देश के चर्चाओं में रहती है. ऐसे में धर्मनगरी काशी में भी बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है. दरअसल वाराणसी के रामनगर से टेंगरा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण फोरलेन बनाने को लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में रास्ते में आए मंदिर और मस्जिद को भी बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया. हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई.

पहले ही दिया जा चुका है नोटिस- पुलिस प्रशासन 

वाराणसी के रामनगर थाने के अंतर्गत आने वाले रामनगर से टेंगरा मोड़ तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. इस मामले को लेकर जब एबीपी लाइव ने वाराणसी के रामनगर पुलिस से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 6 महीने पूर्व ही इस मामले में धार्मिक स्थल के साथ-साथ रास्ते में आने वाले मकान में रहने वाले लोगों को सूचना दी गई थी. इसके अलावा कई बार नोटिस देने के साथ साथ उन्हें इस कार्रवाई के संबंध में भी सूचना दी गई थी. बुधवार की दोपहर में शासनादेश के अंतर्गत ही सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके बाद रास्ते में आने वाले मकान और अन्य स्थल को हटाया गया. इस दौरान पूरी तरह से यह कार्रवाई निष्पक्ष आधार पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के टीम द्वारा ही की गई है.

सड़क चौड़ीकरण मामले में चला बुलडोजर 

वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत रामनगर से टेंगरा मोड़ पर अतिक्रमण हटाने के दौरान वाराणसी जिला प्रशासन लोक निर्माण विभाग की टीम, इसके अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही. वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पर मौजूद रहे. हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें इस मामले में कई बार नोटिस दिया जा चुका है. यह पूरी तरह से शासन आदेश पर आधारित कार्यवाई है. ऐसे में वहां मौजूद लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए विरोध भी किया जा रहा था.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में AIMIM, अखिलेश यादव को लगेगा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget