एक्सप्लोरर

UP MLC Elections Results 2022: वाराणसी में BJP की जमानत जब्त, बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा ने जीता चुनाव

Uttar Pradesh MLC Elections: माफिया और एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं.

UP MLC Elections Results: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विधान परिषद की 27 सीटों के लिए नतीजे सामने आए. जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पहले ही 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी जिसकी वजह से 27 सीटों पर आज चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं. वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव में 36 में से 33 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि तीन सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है. खास बात ये है कि माफिया और एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं. हालांकि, इसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल को हार का सामना करना पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी ने जीत दर्ज की है. चुनाव में अन्नपूर्ण सिंह को 4234 वोट मिले हैं तो सपा उम्मीदवार उमेश यादव को 345 और बीजेपी प्रत्याशी डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले हैं.इस सीट पर कुल 4949 वोटर्स थे, लेकिन कुल वोट 4876 पड़े थे. वहीं, 127 वोट किसी वजह से निरस्त कर दिए गए थे. इस सीट पर जीतने के लिए 2375 वोट हासिल करना था. बीजेपी प्रत्याशी को केवल 170 वोट मिले जबकि  अन्नपूर्णा सिंह को काफी अधिक वोट मिले हैं.

साल 2016 में बृजेश सिंह भी लड़े थे चुनाव

गौरतलब है कि पिछले बीस साल से इस सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है. साल 2016 में खुद बृजेश सिंह यहां से  निर्दलीय चुनाव लड़े थे. बीजेपी ने इसबार सुदामा पटेल पर दांव लगाया था लेकिन बृजेश सिंह ने अपनी पत्नी को यहां से निर्दलीय उतारा और बीजेपी प्रत्याशी को मात दे दी.

ये भी पढ़ें :-

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, वाराणसी में मिली हार

UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी विधान परिषद की नौ सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, मतगणना जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget