एक्सप्लोरर

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी एमएलसी चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, वाराणसी में मिली हार

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस समय भाजपा के 34, जबकि सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, अपना दल व निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं.

UP MLC Result 2022 Winners List: यूपी एमएलसी चुनाव के रूझानों में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है. जौनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू, देवरिया से रतनपाल सिंह से मुरादाबाद से सतपाल सैनी की जीत हो गई है. वहीं समाजवादी पार्टी का इस चुनाव में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है. तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में जाती दिख रही हैं.

- देवरिया-कुशीनगर नगर सीट से बीजेपी के रतनपाल सिंह जीते
- बाराबंकी से बीजेपी के अंगद कुमार सिंह जीते
- अयोध्या से बीजेपी के हरिओम पांडे जीते
- मुरादाबाद-बिजनौर से बीजेपी के सत्यपाल सिंह जीते
- प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप सिंह की जीत
- सीतापुर से बीजेपी के पवन सिंह चौहान जीते
- मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से बीजेपी की वंदना वर्मा जीतीं
- मेरठ-गाजियाबाद से भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज जीते
- आजमगढ़-मउ से निर्दलीय विक्रांत सिंह रिशू जीते
- वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं
- गाजीपुर से बीजेपी के विशाल सिंह चंचल जीते
- इलाहाबाद-कौशांबी से बीजेपी के केपी श्रीवास्तव जीते
- बहराइच से बीजेपी की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं

बता दें कि विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें करीब 98.11 प्रतिशत वोट पड़े थे. विधान परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधा मुकाबला था, क्योंकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा.

चुनाव मैदान में 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, चुनाव मैदान में 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. वर्तमान में 100 सदस्यीय सदन में भाजपा के 34 सदस्य हैं. अब बीजेपी, विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी बहुमत हासिल करती दिख रही है.

राज्य की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस समय भाजपा के 34, जबकि सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, अपना दल व निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं. वहीं, शिक्षक दल के दो, जबकि निर्दल समूह का एक और एक निर्दलीय सदस्य भी विधान परिषद में मौजूद है.

बीजेपी द्वारा मैदान में उतारे गए 36 उम्मीदवारों में से पांच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता हैं, जो फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे. इनमें सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद, बलिया से रविशंकर सिंह 'पप्पू', झांसी-जालौन-ललितपुर से राम निरंजन और बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget