एक्सप्लोरर

Varanasi News: 'बीजेपी नहीं चाहती कि सीएम नीतीश कुमार वाराणसी में जनसभा करें', बिहार के मंत्री का दावा

UP Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर कोबड़ी जनसभा करने वाले थे. जिला प्रशासन जनसभा करने की अनुमति नहीं दे रहा है. अब जदयू की तरफ से नई जगह की तलाश हो रही है.

UP News: वाराणसी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा पर सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश के करीबी मंत्री ने वाराणसी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर वाराणसी प्रशासन मुख्यमंत्री नीतीश की सभा को रोकने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनना चाहती है. मुख्यमंत्री नीतीश भी बनारस के लोगों से बातचीत करना चाहते हैं. लेकिन उनकी सभा को रोकने का प्रशासन प्रयास कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है.

'बीजेपी नहीं चाहती CM नीतीश वाराणसी में सभा करें'

बता दें कि मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री नीतीश की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि नीतीश कुमार वाराणसी में जनसभा करें. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी के रोहनिया में बड़ी जनसभा करने वाले थे. जनसभा को लोगों का अपार समर्थन भी मिल रहा था. लेकिन बीजेपी के इशारे पर प्रशासन जनसभा को रोकने की कोशिश कर रहा है.

इजाजत नहीं मिलने पर बिहार के मंत्री ने लगाए आरोप

मुख्यमंत्री की जनसभा रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित थी. जिला प्रशासन जनसभा करने की अनुमति नहीं दे रहा है. इसलिए अब एक नई जगह की तलाश की जा रही है. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता से डबल इंजन की सरकार घबरा गई. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग डरने वाले नहीं हैं. हम जनता के बीच जाकर अपनी बात को जरूर रखेंगे. जनसभा के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं देना साफ दर्शाता है कि बीजेपी की सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है.

बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जदयू पर पलटवार किया है. उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी कोई अपनी बात को रख सकता है. वाराणसी में भी किसी राजनेता और राजनीतिक दल को कभी नहीं रोका गया. असलियत है कि नीतीश कुमार की जनसभा में लोग नहीं जाएंगे. जदयू को भीड़ नहीं जुटने का आभास हो गया है. इसीलिए बिहार के मंत्री मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं. 

UP News: काशी की इस पाठशाला में हिंदू मुस्लिम बच्चे एक साथ करते हैं पढ़ाई, वेद-शास्त्र का होता है अध्ययन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget