एक्सप्लोरर

Uttrakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन संवाद कार्यक्रम, सीएम से नहीं मिलने देने पर प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

जनसंवाद कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि दूर दराज से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखों को बुलाया गया लेकिन सीएम से मिलने नहीं दिया गया.

Uttrakhand Election 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी जिले के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम के तहत नई टिहरी नगर पालिका सभागार में ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी. सीएम ने उनसे क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी मांगे, ग्राम प्रधानों ने मनरेगा से लेकर वित्तीय समस्याएं और गांवों में पर्यटन विकास को लेकर सीएम के सामने अपने सुझाव रखे. वहीं कुछ प्रधानों ने आयोजकों के खिलाफ नाराजगी भी जताई.

सीएम ने मांगे सुझाव
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानों से कहा, "आपके सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग में ये सभी सुझाव मददगार साबित होंगे." इस मौके पर सीएम धामी ने कांग्रेस की किसान विजय समारोह पर निशाना साधते हुए कहा देश का जवान हो या किसान कांग्रेस ने कभी किसी की चिंता नहीं की.

Koo App
आज नई टिहरी में आयोजित ’जनसंवाद -आपका सुझाव हमारा संकल्प’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न विकासखण्डों के ग्राम प्रधानों को ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके कारण ग्राम प्रधानों के सुझाव जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में काफी महत्वपूर्ण होते हैं। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 20 Dec 2021

Uttrakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन संवाद कार्यक्रम, सीएम से नहीं मिलने देने पर प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

 

कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम धामी ने आगे कहा, "कांग्रेस ने कभी किसानों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया और न ही उनको आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया. पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है."

आयोजकों के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी
वहीं सीएम पुष्कर धामी के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ नाराजगी भी जताई. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि दूर दराज से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखों को बुलाया गया लेकिन सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखने का मौका नहीं दिया गया और कुछ बीजेपी के पंचायत प्रतिनिधियों को ही सीएम के साथ वार्ता का मौका दिया गया, जिससे दूर दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी है.

ये भी पढ़ें

CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने दी 933 करोड़ की सौगात, कहा- मुस्कुराइए कि आप गोरखपुर में हैं

UP Election 2022: योगी सरकार 25 दिसंबर को 1 लाख युवाओं को देगी क्रिसमस का तोहफा, चुनावी वर्ष में सांता क्लॉज बन बांटेगी स्मार्टफोन और टैबलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget