एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident Update: उत्तकाशी सुरंग में 10 मीटर की और ड्रिलिंग बाकी, शुक्रवार दोपहर तक मजदूरों के बाहर निकलने की उम्मीद

Tunnel Collapse Rescue Update: सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाया जा रहा बचाव अभियान लगातार जारी है. अब ताजा अपडेट ने उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है.

Uttarakhand Tunnel Collapse Rescue Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से जल्द खुशखबरी आ सकती है. सुरंग में फंसे मजदूरों को कल दोपहर तक निकाला जा सकता है. पिछले 12 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूर निकलने का इंतजार कर रहे हैं. 41 मजदूरों को निकालने के लिए अब तक 48 मीटर पाइप ड्रिल किया जा चुका है. मलबे में 10 मीटर की ड्रिलिंग और बाकी है. सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाया जा रहा बचाव अभियान लगातार जारी है.

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में बड़ा अपडेट आया सामने

माना जा रहा है कि कल दोपहर तक मजदूर सुरंग से बाहर आ सकते हैं. मशीन में खराबी आने की वजह से ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा है. विशेषज्ञ मशीन की खराबी को दूर करने में लगे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सुरंग में फंसे मजदूरों का हालचाल जानने मौके पर पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दो मजदूरों से बातचीत की. गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद को आश्वासन दिया गया कि रेस्क्यू का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

कल दोपहर को मजदूरों का इंतजार हो सकता है खत्म

दोनों मजदूरों ने मुख्यमंत्री धामी को सुरंग में फंसे सभी साथियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी. बता दें कि सुरंग हादसे के पल-पल का अपडेट प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा है. सुरंग में 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं. भूस्खलन के बाद सुरंग का एक हिस्सा धंसने की वजह से हादसा हो गया था. नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी एनएचआईडीसीएल की ओर से सुरंग का निर्माण कर रही थी. हादसा के बाद सुरंग निर्माण का काम रोकना पड़ा है. रेस्क्यू टीम की प्राथमिकता मजदूरों को सुरक्षित निकालने की है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

Rajouri Encounter: राजौरी में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का बेटा शहीद, शहादत पर CM धामी ने जताया शोक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget