एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे मजदूरों का टूट रहा सब्र का बांध, भाभी से बात कर रोने लगा वीरेंद्र

Uttarkashi News: उत्तरकाशी टनल हादसे को हुए 15 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है. सुरंग में फंसे मजूदरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चल रहा है. लेकिन अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है.

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी (Uttarkashi) के सिलक्यारा में निर्माणाधी टनल धंसने (Tunnel Collapse) से 41 मजदूर फंस गए. जिन्हें बाहर निकालने के लिए सरकार बीते 15 दिनों से लगातार राहत बचाव कार्य (Rescue Operations) में लगी हुई है. लेकिन अब टनल में फंसे मजदूरों का धैर्य टूटने लगा है. धीरे-धीरे उनकी हिम्मत जवाब देने लगी है. कई मजदूर अब बीमारी की आगोश में जाने लगे हैं. कुछ मजदूरों ने खाना पीना तक छोड़ दिया है. वहीं टनल के रेस्क्यू में लगे अधिकारियों के मुंह भी उतरने लगे हैं.

15 दिनों से चल रहा राहत-बचाव कार्य
सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार रुक-रुक के चल रहा है. जिससे पिछले 15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद भी मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है. जिससे अब टनल में फंसे मजदूर भी हताश होने लगे है. टनल में फंसे वीरेंद्र ने अपनी भाभी सुनीता से कहा कि मैं अब हताश होने लगा हूं. मैंने आज सुबह नाश्ता भी नहीं किया है. बाकी मजदूर भी बेहद चिंतित और निराश थे. सब मजदूरों का एक ही सवाल है कि हम कब बाहर निकलेंगे.

वीरेंद्र अपनी भाभी से बात करते हुए रोने लगा. वहीं मजदूरों के परिवार वालों ने बताया कि परिजनों से बात करने के लिए भी घंटों इस सब में निकल जाते हैं कि परमिशन कब मिलेगी, तब कहीं जाकर बात हो पाती है.

परिजनों का टूटा सब्र का बांध 
बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन टनल के ऊपरी हिस्से में पानी का रिसाव बढ़ने लगा जिससे अधिकारियों की चिंता भी बढ़ने लगी. 15 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर न निकलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद उनको शांत कराया गया. टनल विशेषज्ञ करनाल परीक्षित मेहरा ने बताया कि ऑगर मशीन के टूटे हुए भाग को बाहर निकलने का काम किया जा रहा है. 

सभी मजदूर सुरक्षित हैं- सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सभी मजदूर ठीक हैं. मजदूरों से बातचीत की जा रही है. बताया गया कि मजदूरों को भोजन पानी मिल रहा है. हैदराबाद से प्लाज्मा कटर लाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Collapse: मजदूरों को बचाने में लगेगा और कितना समय, कहां तक पहुंचा काम? जानें- ऑगर मशीन टूटने पर क्या है प्लान B

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget