एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तरकाशी में चट्टानी मलबा यमुना नदी में फेंकने पर NGT सख्त, जिला प्रशासन को दिए जांच के आदेश

राज्य प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने कहा निरिक्षण में यमुना नदी में मलबा फेंकना पाया गया है. किन स्थितिओं में यह मालबा यमुना नदी में डाला गया है इसकी जानकारी रिपोर्ट तैयार करने के बाद होगी.

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग- NH94 (Delhi Yamunotri National Highway- NH94) के खनेडा से कथनौर के बीच ऑलवेदर चौड़ीकरण के नाम पर चट्टानी मलबा सीधे यमुना नदी में डाले जाने का एनजीटी ने संज्ञान लिया है. एनजीटी (NGT) के निर्देश पर राज्य प्रदूषण बोर्ड (State Pollution Board) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. दरअसल, सड़क चौड़ीकरण के दौरान यमुना नदी में भारी चट्टानी मलबा डाले जाने का एनजीटी को एक स्थानीय समूह द्वारा शिकायती पत्र भेजा गया था, जिसमें एनजीटी ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखण्ड प्रदूषण बोर्ड, उप निदेशक भूतल एवं खनिकर्म विभाग और पर्यावरण अभियन्त्रण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं.

इस सयुक्त टीम की मानें तो निरिक्षण में यमुना नदी में मलबा फेंकना पाया गया है. किन स्थितिओं में यह मालबा यमुना नदी में डाला गया है इसकी जानकारी राष्टीय राजमार्ग विभाग और कार्यदायी संस्था से जुटा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे. इसके साथ ही कुथनौर के पास डंपिंग जोन पर भूधंसाव की स्थिति देख टीम ने मेंटीनेंस की जरूरत बताई है. इसके लिए उन्होंने विभाग को जल्द से जल्द मेंटीनेंस करने के निर्देश दिए है. वहीं PMGSY और ब्रिड्कुल द्वारा नकोडा कपोड़ा गावं और दुर्बिल गावं को जाने वाली सड़क कटिंग कार्य में भी डंपिंग जोन न होकर मलबा नदी में डालने को लेकर स्थानीय प्रशासन को ठेकेदार और विभाग के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं.

रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी
जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने कहा कि आज एनजीटी के द्वारा दिये गए आदेश के क्रम में जिले में मेरे द्वारा और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  क्षेत्ररीय अधिकारी के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है. इसमें शिकायत मिली थी कि मलबा डाल कर नदी का जो बहाव है उसको बदल दिया गया है. वहीं निरीक्षण में ऐसी स्पष्ट पुष्टि तो नहीं हुई है कि प्रभाव में किसी प्रकार का कोई बदलाव है. परंतु कुछ-कुछ स्थानों से सड़क से नीचे मलबा पाया गया है. किन कारणों में और किन परिस्थितियों में ये नीचे डाला गया है इस पर अध्ययन चल रहा है जिसके बाद ही सारी रिपोर्ट मिल पाएगी. 

ये भी पढ़िए

UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget