एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नहीं थम रहा जंगली-जानवरों का आतंक, 11 लोगों की गई जान

Dehradun News: ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले तेज हो गए हैं.आंकड़ों के मुताबिक बीते दो महीनों में जानवरों के हमले से 11 लोगों की मौत हुई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में ठंड का सीजन शुरू होते ही जंगली जानवरों का आतंक शुरू हो गया है. पिछले दो महीनों में उत्तराखंड में जंगली जानवरों ने 11 लोगों की जान ली है. जिसके चलते जंगल के आसपास रहने वाले कई गांवों के ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं. वहीं, अब जंगली जानवरों के हमले को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. ग्रामीण लगातार वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

दो महीने में 11 लोगों की मौत 
वन मुख्यालय में विशेष सेल का गठन भी किया गया था, जिसमें कई विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं. पिछले दो महीनों में 306 लोग वन्य जीवों के हमलों में घायल हुए हैं तो वहीं 11 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. भारतीय वन्यजीव संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक व बाघ एक्सपर्ट डॉक्टर वाई पी झाला के अनुसार वन्य जीवों के हमले की घटना इसलिए बढ़ रही है क्योंकि प्रदेश भर में गुलदार, टाइगर और हाथियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है.

अकेले गुलदार ने ली 6 की जान 
इस वजह से जंगलों में स्पेस और खाने की सुविधा कम हो रही है. जिस कारण यह जानवर रिहायशी वाले क्षेत्र की तरफ रुख कर रहे हैं. जिससे इंसानों पर इनके हमले बढ़ रहे हैं. इसके अलावा जब फसलें बड़ी हो जाती हैं तब जानवर फसलों की आड़ लेकर आबादी में आ जाते हैं. अब तक जिन 11 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 6 घटनाएं गुलदार के हमले से हुई हैं. जबकि 5 अन्य लोगों की मौत बाघ, भालू, या हाथी के हमले से हुई है.

इनमें भी अकेले 9 घटनाएं कुमाऊं में हुई हैं. नैनीताल, रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं. वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि वन्य जीव हमले को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. वन महकमा लगातार कोशिश कर रहा है. हम कोशिश करेंगे कि वन्य जीवों के हमले की घटनाओं में तेजी से कमी आए.

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: मां की लाश सूटकेस में लेकर ट्रेन में घूमता रहा हत्यारा बेटा, इस बात पर किया था मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget