एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, प्रशासन सतर्क

Uttarakhand Weather: बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे.

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. आज सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. 

पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिनके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, 1 और 2 जुलाई को पूरे राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 3 जुलाई को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय प्रशासन को आवाजाही पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत टीमें तैनात रखने को कहा गया है. आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे.

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों को कहा गया है कि बारिश के कारण यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था करें. वहीं, सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम को देखते हुए एक्शन में प्रशासन
पुलिस चौकियों और थानों को भी आपदा से संबंधित उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रहने के निर्देश हैं. सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल चालू रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में संपर्क बना रहे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छाता, बरसाती, टॉर्च, हेलमेट व आवश्यक सामग्री अपने वाहनों में रखें.

अगर किसी क्षेत्र में लोग फंसते हैं तो उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाने की तैयारी भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों-नालों के पास न जाएं और किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें. मौसम से संबंधित ताजा जानकारी के लिए सरकारी स्रोतों पर नजर बनाए रखें.

प्रदेश के सभी स्कूल आज छुट्टी का ऐलान

खराब मौसम को देखते हुए जा प्रदेशभर में सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आज मौसम विभाग ने बारिश का  रेड अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है. इस दौरान सभी शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज सर्किट हाउस में नजरबंद, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget