एक्सप्लोरर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज सर्किट हाउस में नजरबंद, जानें क्या है मामला

UP News: कौशांबी में पाल समाज की नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म मामले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे. प्रशासन ने उन्हें प्रयागराज में ही रोक लिया.

Prayagraj News: कौशांबी में पाल समाज की नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बाद अब भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रविवार को पीड़िता के परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंचे. लेकिन प्रशासन ने उन्हें कौशांबी जाने की अनुमति नहीं दी.

सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे कौशांबी जाना चाहते थे, मगर पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया.कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें सर्किट हाउस भेज दिया गया. इस कार्रवाई के विरोध में चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन
सांसद चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन उन्हें पीड़िता से मिलने नहीं दे रहा है,  जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. उन्होंने प्रशासन के सामने दो विकल्प रखे हैं  या तो उन्हें सीमित संख्या में पीड़िता के घर जाने दिया जाए, या फिर पीड़िता के परिजनों को सर्किट हाउस लाकर उनसे मिलवाया जाए.

पीड़िता से मिलने की मांग पर अड़े
प्रशासन की सख्ती को देखते हुए सर्किट हाउस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मौके पर मौजूद अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चंद्रशेखर आजाद अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि "अगर हम एक पीड़िता से नहीं मिल पाएंगे तो फिर किससे मिलेंगे? यह हमारे अधिकारों का खुला उल्लंघन है."

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पोस्ट कर दी जानकारी

वहीं चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा गया है-"हम परिवार से मिले बिना नहीं जायेगे. जो बातें स्पष्ट हैं, वो स्पष्ट हैं. हम परिवार से मिलेंगे, उनकी दुख-तकलीफें जानेंगे और उन्हें दूर करने के लिए अपने लोगों से बात करेंगे. इन तीन बातों पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. ठीक है, अगर आप इस पर सहमत हैं और वहाँ जाकर आप अपने वादे से नहीं बदले तो हम आपके साथ चलने को तैयार हैं. लेकिन अगर वहाँ जाकर आप कहेंगे कि हमें किसी से नहीं मिलने देंगे, तो यह समझ लीजिए कि प्रयागराज बहुत दूर नहीं है."

हम डरने वाले नहीं हैं

इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने लिखा-"क्या यही लोकतंत्र है? क्या इसी को कानून व्यवस्था कहते हैं? यह तानाशाही का दौर है जहाँ जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है, उसे दबाने का प्रयास किया जाता है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं! हम हर गली, हर गांव, हर शहर में संविधान, भाईचारे और न्याय का संदेश लेकर पहुँचेंगे. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का हर कार्यकर्ता एक-एक इंसान को जागरूक करेगा और याद रखिए,जिस दिन इस देश का समाज अपनी ताकत को पहचान लेगा, उस दिन ये तानाशाह ताकतें हमेशा के लिए मिट जाएँगी. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सासंद भाई चन्द्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी हमें रोक नहीं सकती. हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे – और संविधान को बचाएंगे."

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget