एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, जानिए- अगले 24 घंटों में पहाड़ों और मैदानी इलाकों का हाल

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है. जिसकी वजह से अगले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया गया है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम में आए बदलाव के चलते गुरुवार को एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है. सुबह से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया था. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी की दौर जारी है. बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है. जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है.

अगले 24 घंटे बारिश और बर्फबारी का अनुमान

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की आहट का असर है. शुक्रवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है. अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहेगा. 

बदलते मौसम में रखें अपना ख्याल

मौसम के बदले मिजाज के चलते कई लोगों की तबियत खराब होने की खबरे भी आ रही हैं. अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज भी संख्या बढ़ गई है. पिछले पांच दिनों के भीतर दून अस्पताल, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ में इजाफा हुआ है. ऐसे में जरुरत है कि आप सभी अपना खास ख्याल रखे और मौसम के मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget