एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, जानें- अपने इलाके का हाल

उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी. वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है.

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी देहरादून (Dehradun) समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. राजधानी में जहां जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) भी हुई. इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे. बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में देर रात से बर्फबारी हो रही है. निचले क्षेत्रों में अभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. उधर बर्फबारी से गंगोत्री धाम में मंदिर पूरा ढंक चुका है. बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई है. बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी जुटी हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है.

लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा. ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी के चलते पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 17.2 डिग्री और 7.2 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया.

48 साल पहले भी यूपी में हुई रामचरितमानस पर राजनीति, खत्म हो गया था विधायक का करियर, लोगों ने रख दिया था ये नाम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं. उधर, रविवार को दून के साथ ही हरिद्वार, रुड़की समेत कई मैदानी इलाकों और पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई. वहीं 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget