एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में बारिश बनी रोड़ा, मौसम विभाग के अलर्ट के बीच रुकी केदारनाथ यात्रा

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में बारिश और फिर भूस्खलन के बाद उत्पन्न समस्याओं ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को खूब परेशान किया है. एक बार फिर केदारनाथ की यात्रा रोकी गई है.

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने चार धाम यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है. फिलहाल सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका गया है. वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने चार जिलों में भारी भू स्खलन की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने भी इन जिलों में भारी वर्षा का अंदेशा जताया है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है, यात्री सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए हैं. ताकि किसी को कोई नुकसान न हो इस लिहाज ये फैसला लिया गया है.

बता दें कि चमोली जनपद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं बदरीनाथ हाईवे उमट्टा में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बंद हो गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद अब खोला गया है. जब की ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी की विद्युत लाइन पर फाल्ट आने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई रात से ही ठप पड़ी है, जबकि भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. यात्रियों को सुरक्षित जगह जाने के लिए बोला गया है.

खराब मौसम की वजह स्कूलों में छुट्टियां घोषित
उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है जिसे जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए गए है. जल्द ही क्षेत्र में बिजली आ जाएगी.

वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सुबह नंदप्रयाग के पर्थाडीप में करीब एक घंटे तक मलबा आने से हाईवे बंद रहा, हालांकि मार्ग अब खुल गया है. उमट्टा में मलबा हटाने का काम जारी है, वहीं केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है. बता दें कि प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 50 सड़कें बंद हैं जिनको खोलने की कोशिश जारी है. इन सड़कों के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भूस्खलन की वजह से टूटा कई गांवों से संपर्क
देहरादून जिले में लखवाड़ बैंड के पास किलोमीटर 26 में मलबा आने से विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है, जिले में तीन ग्रामीण सड़के भी बंद हैं. इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग औजरी में बंद है. वहीं इस जिले में एक राज्यमार्ग और 11 ग्रामीण सड़के भी बंद हैं. रुद्रप्रयाग जिले में तीन ग्रामीण मार्ग, नैनीताल जिले में काठगोदाम-हैडाखान राज्यमार्ग, चमोली जिले में 13 ग्रामीण मार्ग, पिथौरागढ़ में सात, बागेश्वर में चार, पौड़ी में तीन और टिहरी जिले में दो ग्रामीण सड़के बंद हैं.

अब तक 21 लोगों की जा चुकी जान, 133 मकानों को नुकसान
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के अनुसार एक जून के बाद से 133 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, आठ मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा और दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इसके अलावा आपदा के कारण 21 लोगों की जान जा चुकी है और 11 घायल हुए नौ लोग लापता है, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार ने इस की पुष्ठि की है कि अब तक कुल 21 लोगों की जान गई है और 9 लोग लापता है.

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के 'भगवा-ए-हिंद' पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब, कहा- मैं तो एक ही बात जानता हूं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Jaipur News: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
जयपुर: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget