एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के 'भगवा-ए-हिंद' पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब, कहा- मैं तो एक ही बात जानता हूं...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा सपा भगवा ए हिंद का है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार, 6 जुलाई को कहा था कि हम किसी मजहब के विरोधी नहीं हैं.कुछ ताकतें गजवा-ए-हिंद बनाना चाहती हैं, लेकिन हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिंद होना चाहिए. अब शास्त्री के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

सपा चीफ ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान, 7 जुलाई, सोमवार को कहा कि मैं तो एक ही चीज जानता हूं सच्चा रास्ता ही धर्म का रास्ता वही सनातन का रास्ता है. अन्याय करने वाले सनातनी नहीं हो सकते. भेदभाव करने वाले सनातनी नहीं हो सकते. बच्चों से राजनीति कराने वाले सियासत वो सियासत कराने वाले लोग सनातनी नहीं हो सकते. केवल कपड़े पहनने से कोई बाबा योगी नहीं बन जाता है. विचार और आचरण से बनता है. क्योंकि बुनियादी सवालों पे चर्चा नहीं करनी है. 

धीरेंद्र शास्त्री ने और क्या कहा था?
शास्त्री ने कहा था कि अभी वर्तमान में कहीं भाषा तो कहीं क्षेत्रवाद की लड़ाई चल रही है, कहीं जातिवाद की लड़ाई चल रही है. लेकिन, हिंदुओं को बंटने नहीं देना है. उन्होंने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जीना चाहिए. 

बता दें बिहार की राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुंभ में आए लोगों को संबोधित करते हुए शास्त्री ने कहा था कि अगर धर्म पर घात हुआ तो मैं प्रतिघात करूंगा. मैं हिंदू हूं और हिंदुत्व की बात करूंगा. ‎ उन्होंने कहा, 'सनातन मतलब शाश्वत, सनातन मतलब यही सत्य है. सनातन मतलब हिंसा नहीं, अहिंसा, सनातन का मतलब है पूरे विश्व का विश्वगुरु, हर हर महादेव. बिहार के पागलों, एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिंदू एक हैं.' ‎

हम पटना राजनीति के चक्कर में नहीं आए- शास्त्री
‎उन्होंने कहा था कि हम किसी मजहब के विरोधी नहीं हैं. न हमें मुसलमानों से दिक्कत है, न हमें ईसाइयों से दिक्कत है. हमें उन हिंदुओं से दिक्कत है, जो जातिवाद के नाम पर हिंदुओं को लड़ाते हैं. हम सब हिंदू एक हैं, एक समान हैं. ‎

‎उन्होंने साफ कहा था कि हम पटना राजनीति के चक्कर में नहीं आए हैं बल्कि रामनीति के लिए आए हैं. हम किसी भी पार्टी के नहीं हैं, जिस-जिस पार्टी में हिंदू हैं, उस-उस पार्टी के हम हैं. हम राम के हैं, सनातन के हैं. हम हिंदुओं को जोड़कर रहेंगे. ‎

यूपी BJP में ये तीन गुट? सीएम योगी का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा

‎आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने चुनाव के बाद बिहार में पदयात्रा करने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को जोड़कर रहेंगे. चुनाव के बाद बिहार में भी पदयात्रा करेंगे. हम यह पदयात्रा चुनाव के बाद इसलिए करेंगे, ताकि हम पर राजनीति करने का आरोप न लगे. अब जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद के लिए जीएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget