एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बदला का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात के आसार

Dehradun News: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है. पर्वतीय इलाकों में आज आंशिक बादल छाने के साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है. राज्य के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां आंशिक बादल और हल्की हवाएं छाई हुई हैं. इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है, जिससे दिन का पारा गिरने लगा है. देहरादून समेत अधिकांश इलाकों में हल्की हवाएं चल रही हैं, जो ठंड का एहसास बढ़ा रही हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज आंशिक बादल छाने के साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इसके साथ ही, ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की भी उम्मीद है. देहरादून में सुबह से ही हल्की धूप और बादलों की आंख-मिचौनी देखने को मिल रही है. सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण शहर में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. देहरादून का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास बढ़ने लगा है.

मैदानी इलाकों में सुबह धुंध की संभावना
मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज हुआ. पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है.

आगे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है. खासकर पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड का असर और बढ़ सकता है. देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है, जिससे सर्दी का अनुभव और गहरा होगा.

ये भी पढे़ं: यूपी में सरकारी स्कूलों के टीचर्स के लिए अब ये काम जरूरी, वरना होगी कार्रवाई, सरकार ने भेजे 150 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget