एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का कहर, जानें IMD का अपडेट

Uttarakhand Weather Update: देव भूमि में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के भविष्यवाणी के मुताबिकं इससे राहत मिलने के आसार नहीं है. बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ गई है.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते दिन बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ गई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ सकता है. 

हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रुप से साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. 

चोटियों पर हुई खूब बर्फबारी
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है. गुरुवार को उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई. गंगोत्री, हर्षिल घाटी, यमुनोत्री और केदारघाटी की चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई. चमोली जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे. 

इसी तरह चकराता की ऊंची चोटियों पर सीजन की चौथी बर्फबारी दर्ज की गई. बारिश और बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. गुरुवार को गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बर्फबारी से पर्यटक उत्साहित
बारिश और बर्फबारी के कारण जहां स्थानीय लोग घरों में ठंड से बचने के उपाय कर रहे हैं, वहीं सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं. औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक उत्साहित नजर आए.

हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है. सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

प्रदेश में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर गर्माहट पाने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकतर लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा देखा गया.

वाहन चालकों से खास अपील
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, पर्वतीय इलाकों में सुबह और रात के समय पाला पड़ सकता है. कोहरे की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में भारी इजाफा हुआ है. पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जहां सैलानियों को आकर्षित कर रही है. मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत की उम्मीद कम है.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर फर्जी, सपा सांसद के पिता ने बताई पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget