एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर धामी ने जताई पलायन पर चिंता, चिंतिन शिविर में लिए गए अहम फैसले

Uttarakhand News: सीएम धामी ने पलायन पर चिंता जताई और कहा कि बंदरों की वजह से खेती को काफी नुकसान हो रहा है जिससे लोग इसमें कम रुचि ले रहे हैं और यहां से पलायन कर रहे हैं.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर में हिस्सा लिया. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्य, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे. इस मौके पर सीएम धामी ने पलायन पर चिंता जताई और इस पर खास ध्यान देने पर जोर दिया.

सीएम धामी ने जताई पलायन पर चिंता
सीएम धामी ने चिंतन शिविर के तीसरे दिन चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में खेती एवं बागवानी को बंदरों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है. जिससे अधिकांश लोग खेती एवं बागवानी में कम रुचि ले रहे हैं. इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी हो रहा है. इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए संबंधित विभागों को भी वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे. वन विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर इस समस्या का समाधान निकाला जाए. 

मंत्रियों ने अपने विभाग को लेकर दी जानकारी
इस अवसर पर वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन पंचायतों के माध्यम से स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ने की बात की तो वहीं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने आईटीआई में बच्चों को अच्छा प्रशिक्षण और इसके लिए आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने पर जोर दिया. कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को और अधिक प्रमोट करने की जरूरत है. योग के क्षेत्र में भी राज्य में और तेजी से कार्य हो. योग में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं, इस दिशा में प्रयास किए जाए. 

इस कार्यक्रम में मौजूद नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए हो रहे इस चिंतन शिविर से आने वाले समय में राज्य को अच्छे परिणाम मिलेंगे. नीति आयोग द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिए जाने के प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उत्पादों की वैल्यू एडिशन, मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा. अगले 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

इन योजनाओं पर हुआ प्रस्तुतिकरण

वन विभाग
वन विभाग के प्रेजेंटेशन में बताया गया कि प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच नए डेस्टिनेशन को अगले पांच वर्षों में चयनित एवं विकसित किए जाएंगे. इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग लिंकेज बनाकर 10 नए डेस्टिनेशन को अगले दस वर्ष में विकसित किए जाएंगे. मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु स्टेट एक्शन प्लान बनाया जाएगा. साथ ही संवेदनशील इलाकों में रेपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया जाएगा. पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों के आतंक को कम करने के लिए इनकी नसबंदी की जा रही है. 

आयुष
सचिव आयुष डाॅ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि आयुष को दोबारा स्थापित करने के लिए उत्तराखण्ड को आयुष और योग का हब बनाना बनाना है. इस क्षेत्र में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रमोट किया जा रहा है. आयुष ढांचे को अपग्रेड करने के प्रयास किये जा रहे हैं. अभी 300 वेलनेस सेंटर राज्य में संचालित हो रहे हैं. जड़ी-बूटियों के प्रोडक्शन को भी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. राज्य में आदर्श आयुष ग्राम विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

कौशल विकास
सचिव कौशल विकास श्री विजय कुमार यादव ने कहा कि उद्योगों की डिमांड के हिसाब से कौशल विकास विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. लॉन्ग टर्म एवं शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट की व्यवस्थाएं की गई हैं. फैकल्टी को भी अप स्किलिंग करने की व्यवस्था की जा रही है. अपडेटेट ट्रेनिंग मटेरियल एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को प्रशिक्षण मिले इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: यूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 23 बस अड्डे, होटल, शॉपिंग, लाउंज समेत होंगी शानदार सुविधाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget