एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: दिवाली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से फंसे 30 से ज्यादा मजदूर, रेस्क्यू जारी

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में टनल के धंसने से एक बड़ा हादसा हो गया है. जिसके कारण टनल में काम कर रहे तकरीबन 30 से 35 मजदूर फंस गए हैं. जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हो गया है. यहां उत्तरकाशी में बंद टनल के अंदर 30 से 35 मजदूरों के फंसने की सूचना सामने आ रही है. इसको लेकर एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं. जल्द से जल्द टनल खोलने के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि मजदूरों को बाहर निकाला जा सके.

उत्तरकाशी के सिलक्यार पोल गांव बड़कोट में नवनिर्मित टनल के अंदर काम करते हुए 30 से 35 लोग फंसे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही तमाम राहत बचाओ दल मौके पर रवाना हो चुके हैं. जल्द से जल्द टनल को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सुबह काम करते वक्त टनल धंसने लगा था. टनल के धंसने से उसके अंदर काम कर रहे 30 से 35 मजदूर और अन्य कर्मचारी अंदर ही फंसे गए.

टनल खोलने की हो रही कोशिश

फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द इनको बाहर निकाला जाए. राज्य आपदा प्रबंधन टीम एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंची हुई है. जोकि राहत बचाव के काम में जुटी हुई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द टनल को खोलने की कोशिश की जा रही है.

30 से 35 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

टनल के अंदर काम करने वालों मजदूरों की संख्या रात में एंट्री के अनुसार लगभग 174 के आसपास बताई है, लेकिन ये संख्या इससे अधिक भी हो सकती है. घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है, लेकिन जानकारी देर से हुई है. अभी तक टनल में फंसे कर्मचारियों और मजदूरों की संख्या 30 से 35 हो सकती है.

पहले भी हुआ सुरंग हादसा

इससे पहले भी उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें टनल में फंसकर 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल हादसा भयानक बताया जा रहा है, लेकिन कोशिश की जा रही है कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए. इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 

Uttarakhand News: 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा करते दिखे सीएम धामी, दिवाली पर खरीदा मिट्टी से बना सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget