एक्सप्लोरर

Uttarakhand: खटीमा में दो लोगों को निवाला बना लेने वाले बाघ की ड्रोन कैमरे से तलाश जारी, दहशत में हैं ग्रामीण

Khatima Tiger Attack: खटीमा में बाघ द्वारा दो लोगों को निवाला बना लेने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उनका घर से निकलना और काम पर जाना दुभर हो गया है.

Khatima Latest News: उत्तराखंड के खटीमा के सीमांत गांव झाऊपरसा और सुरई वन क्षेत्र से सटे बगुलिया में 13 मई और 25 मई को बाघ द्वारा दो व्यक्तियों को निवाला बनाने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का घर से निकलना तथा काम धंधे पर जाना दूभर हो गया है. वहीं वन विभाग द्वारा क्षेत्र में दिन-रात गश्त किया जा रहा है. दोनों घटना क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ड्रोन कैमरे और कैमरा ट्रैप से बाघ के लोकेशन को लगातार खंगाला जा रहा है. लेकिन अभी भी बाघ वन विभाग हत्थे नहीं चढ़ा है.

वहीं ऊंची बगुलिया में सुबह के समय बाघ देखे जाने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां शारदा सागर डैम क्षेत्र के गज्जर में ड्रोन कैमरे में बाघ की लोकेशन कैद हुई लेकिन फिर भी बाघ पकड़ से बाहर रहा.

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी भी क्षेत्र में ही बना हुआ है, आए दिन देखने को मिल रहा है, कभी भी किसी को निशाना बना सकता है. आज ही खेत में काम करते समय बाघ देखने को मिला, शोरगुल पर सभी ग्रामीण पहुंचे तो बाघ जंगल क्षेत्र में चला गया. उन्होंने बाघ को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की गुहार लगाई है.
 
वहीं डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी ने बताया कि दोनों घटना क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है तथा ड्रोन कैमरे से बाघ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा तथा ग्रामीण भयमुक्त हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:

Ayodhya: आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे पर बोले संजय राउत- धार्मिक यात्रा है, राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का कोई इरादा नहीं

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget