एक्सप्लोरर

UKSSSC Paper Leak: नकल करने वाले परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने कहा- अपराधी हैं, होगी कार्रवाई

Dehradun News: उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है, सीएम धामी इसे लेकर सख्त हैं. पुलिस साफ कर चुकी है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Dehradun News: एक ओर उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है, वहीं अब उन परीक्षार्थियों की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में नकल की है. पुलिस ये साफ कर चुकी है कि जिन लोगों ने परीक्षा में नकल की है वो भी अपराधी हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सीएम धामी ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े न जाए मामले की जांच जारी रहेगी. 

पेपर लीक मामले में धामी सरकार सख्त
दरअसल, एसटीएफ पेपर लीक मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है, वहीं लगातार इस प्रकरण में कार्रवाई जारी है और अभी भी कई लोग एसटीएफ की रडार पर हैं. उधर सीएम धामी भी ये साफ कह चुके हैं कि जब तक पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो जाता, कार्रवाई जारी रहेगी. इस मामले पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इस पूरे घोटाले में जो भी शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. 

Lucknow News: प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाले छात्र को लखनऊ यूनिवर्सिटी ने किया निष्कासित, जानिए क्या है पूरा मामला

कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने
उत्तराखंड में भर्ती घोटाले होने से कई परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया. बेरोजगार संघ जब लगातार इसे लेकर आवाज उठाता रहा और सीएम धामी ने जब मामले का संज्ञान लिया, तब जाकर पूरा मामला उजागर हो पाया. अभी भले ही 13 लोगों को एसटीएफ ने इस मामले में गिरफ्तार किया है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कई बड़े नाम भी इसमें शामिल हो सकते हैं. हालांकि देखना होगा कि एसटीएफ जब पूरे मामले पर फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी, तो कितने लोग एसटीएफ की गिरफ्त में होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Mayawati ने किया बड़ा एलान, इस उम्मीदवार को वोट करेंगे BSP के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget