एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में राशन की किल्लत, तीर्थ पुरोहितों ने लगाया बंदरबांट का आरोप

Kedarnath Dham News: तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बीते दिनों चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ में राशन पहुंचाया गया था. राशन की बंदरबांट की गई और अब राशन का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है.

Kedarnath Dham News: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच राशन की किल्लत हो गई है. लोगों के पास जरुरत का सामान तक नहीं पहुँच रहा है. जिसकी वजह से यात्रियों को भी खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. राशन की किल्लत होने से तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बीते दिनों चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ में राशन पहुंचाया गया था. राशन की बंदरबांट की गई और अब राशन का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है. जिसके बाद उन्होंने सरकार से राशन के ठीक से वितरण करने की बात कही है. 

केदारघाटी में खाने-पीने की किल्लत
तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि 21 जुलाई को केदारनाथ के रास्ते में आपदा आने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए. रास्तों को ठीक करने का काम चल रहा है. इसी बीच केदारनाथ धाम में दुकानदार, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति कर्मचारी और साधु-संत सभी के सामने राशन का संकट हो गया है.

उन्होंने कहा कि सरकार को यहां राशन की व्यवस्था करनी चाहिए. रविवार को चिनूक से राशन आया था, लेकिन पता नहीं चल रहा है कि राशन कहां चला गया. जिसकी वजह से उनके सामने खाने-पीने के सामान का संकट तक खड़ा हो गया है. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है. 

दरअसल केदारघाटी में हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन आने की वजह से मोटर मार्ग और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हालात इतने खराब है कि घोड़े और खच्चरों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही है. यहीं नहीं ऊपर जो लोग रह रहे हैं उनके पास खाद्यान्न की आपूर्ति तक नहीं हो रही है. लोगों के पास राशन की किल्लत हो गई है. 

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और खराब मौसम की वजह से हाल बेहाल है. कई जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं. जिसकी वजह से आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यही नहीं जरूरी सामान की भी कमी होने लगी है.

UP Weather Update: यूपी में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget