एक्सप्लोरर

PCS अफसरों के बीच वरिष्ठता विवाद गहराया, सीधी भर्ती बनाम प्रमोशन का मुद्दा गरमाया

Uttarakhand News: 2012 और 2014 बैच के सीधी भर्ती पीसीएस अधिकारी लंबे समय से एडीएम पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, प्रमोशन से आए अधिकारियों को इस पद पर प्राथमिकता देने से मामला बढ़ है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वरिष्ठता विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है. सीधी भर्ती और पदोन्नत पीसीएस अधिकारियों के बीच एडीएम पद पर तैनाती को लेकर उत्पन्न हुआ यह विवाद राज्य में प्रशासनिक तंत्र के भीतर दरार पैदा कर रहा है. मामला तब और गंभीर हो गया, जब दो अधिकारियों की तैनाती के आदेशों को रोक दिया गया. इसके बाद सीधी भर्ती से जुड़े पीसीएस अधिकारियों ने विरोध का रुख अपना लिया.

सीधी भर्ती से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रमोशन पाए गए अधिकारियों को उनके बराबर या उनसे वरिष्ठ मानना अनुचित है. इस संदर्भ में 19 अधिकारियों को पदोन्नति देकर एडीएम बनाए जाने के फैसले पर सीधी भर्ती के अधिकारी सवाल उठा रहे हैं. उनका दावा है कि ऐसा करना उनके अधिकारों और नियमों का उल्लंघन है.

2012 और 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी को मिले मौका
उल्लेखनीय है कि 2012 और 2014 बैच के सीधी भर्ती पीसीएस अधिकारी लंबे समय से एडीएम पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, प्रमोशन से आए अधिकारियों को इस पद पर प्राथमिकता दिए जाने से उनका असंतोष बढ़ गया. मामले के दोनों पक्ष मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिले. सीधी भर्ती अधिकारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि प्रमोशन से आए अधिकारियों को गलत तरीके से वरिष्ठता दी जा रही है. दूसरी ओर, प्रमोशन से आए अधिकारियों ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि यह निर्णय नियमों के अनुसार लिया गया है.

सीधी भर्ती अधिकारियों और प्रमोशन पाए अधिकारियों के बीच खींचातानी 
सीधी भर्ती अधिकारियों का तर्क है कि राज्य सरकार ने वरिष्ठता निर्धारण में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी की है. उनका कहना है कि 2016 में वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद इसे मान्य किया जाना चाहिए, जबकि प्रमोशन पाए अधिकारियों को जूनियर सूची में रखा गया था. दूसरी तरफ, प्रमोशन पाए अधिकारी अपनी वरिष्ठता को सही ठहराने के लिए सरकार के पिछले फैसलों और तदर्थ नियमों का हवाला दे रहे हैं. उनका कहना है कि 31 मई 2019 को जारी नियमावली के तहत उनका प्रमोशन और वरिष्ठता दोनों जायज हैं.

प्रमुख सचिव ने मामले नियमानुसार हल का भरोसा दिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने दोनों पक्षों को संतुलित समाधान का भरोसा दिया है. प्रमुख सचिव ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि मामले को नियमानुसार हल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायालयों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. यह विवाद न केवल अधिकारियों के बीच तनाव को बढ़ा रहा है, बल्कि प्रशासनिक कामकाज पर भी असर डाल रहा है. अधिकारियों का ध्यान अपने कर्तव्यों से हटकर वरिष्ठता विवाद पर केंद्रित हो गया है, जिससे निचले स्तर पर प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं.

वरिष्ठा विवाद राज्यों के लिए भी जटिल
यह विवाद प्रशासनिक ढांचे में गहरे अंतर्विरोध को उजागर करता है. वरिष्ठता विवाद केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के अन्य राज्यों में भी देखा गया है. हालांकि, इस मामले का समाधान न्यायिक निर्देशों और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर किया जाना चाहिए. राज्य सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह इस मुद्दे का शीघ्र समाधान निकाले ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके. सरकार और संबंधित विभाग से मामले में अंतिम निर्णय का इंतजार है. यदि विवाद का सही तरीके से समाधान नहीं होता, तो यह मामला और भी जटिल हो सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को कैसे हल करती है और दोनों पक्षों को संतुष्ट करने में कितनी सफल रहती है.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के इस आदेश पर लगाई रोक, घरों का होना था ध्वस्तीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget