एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सुयोग्य वर की कामना लेकर मां ज्वालपा देवी के दरबार पहुंचती हैं अविवाहित कन्याएं, जानें-आस्था से जुड़ी ये पौराणिक कथा

Navratri 2022: पौड़ी जिला स्थित मां ज्वालपा देवी के प्रति भक्तों की काफी आस्था है, विशेषकर अविवाहित कन्याएं सुयोग्य वर की कामना को लेकर इस सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचती हैं.

Maa Jwalpa Devi Temple: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित मां ज्वालपा देवी की महत्तता भक्तों के लिए हर नवरात्र में और अधिक बढ़ जाती है. मंदिर में सदैव जलने वाली मंदिर की अखण्ड जोत भक्तों के मन मे मां के प्रति सच्ची आस्था भर देती है. वहीं स्कन्दपुराण में भी इस बात का जिक्र है कि इस मंदिर में दैत्य राज की पुत्री देवी शची ने देवराज इंद्र का पाने के लिए यहां मां भगवती की आराधना की थी तब से मां भगवती की कृपा यहां पहुंचने वाले भक्तों पर बरसती हैं.

उत्तराखंड के पौडीं जिले में स्थित मां ज्वालपा देवी मंदिर भक्तों की उस गहरी आस्था को साफ बयां करता है जिसमें भक्त मां के दर्शन को दूर दूर से यहां चले आते हैं. पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाइवे में होने के कारण ये मंदिर काफी सुगम स्थान पर है.

मंदिर नयार नदी के तट पर स्थित है एक पौराणिक सिद्धपीठ भी है जिसकी महत्तता भक्त स्वयं बयां करते हैं मान्यता है कि इस सिद्धपीठ में पहुंचने वाले भक्तों की हर मुराद को मां भगवती पूरी करती हैं वहीं ज्वालपा देवी सिद्धपीठ मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रों का विशेष महत्व है जिस पर मां के लिए विशेष पूजा पाठ का आयोजन यहां होता है और भक्त मां के जयकारे लगाकर मां का आशीर्वाद लेते हैं.


Uttarakhand: सुयोग्य वर की कामना लेकर मां ज्वालपा देवी के दरबार पहुंचती हैं अविवाहित कन्याएं, जानें-आस्था से जुड़ी ये पौराणिक कथा

वहीं स्कंद पुराण में देवी शची ने देवराज इंद्र को पाने के लिए यहां मां भगवती यानी मां पार्वती की आराधना की थी जो कि साकार भी हुई यही एक वजह भी है कि विशेषकर अविवाहित कन्याएं सुयोग्य वर की कामना को लेकर इस सिद्धपीठ मन्दिर में पहुंचती हैं, दरअसल ज्वाल्पा थपलियाल और बिष्ट जाति के लोगों की कुलदेवी है.

स्कंदपुराण के अनुसार, सतयुग में दैत्यराज पुलोम की पुत्री शची ने देवराज इंद्र को पति रूप में प्राप्त करने के लिए नयार नदी के किनारे ज्वाल्पा धाम में हिमालय की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती की तपस्या की थी मां पार्वती ने शची की तपस्या पर प्रसन्न होकर उसे दीप्त ज्वालेश्वरी के रूप में दर्शन देते हुए उसकी मनोकामना पूर्ण की वहीं ज्वाला रूप में दर्शन देने के कारण ही इस स्थान का नाम ज्वालपा पड़ा.

वहीं देवी पार्वती के दीप्तिमान ज्वाला के रूप में प्रकट होने के प्रतीक स्वरूप ज्वालपा मन्दिर में अखंड जोत यहां निरंतर मंदिर में प्रज्ज्वलित रहती है, इस प्रथा को यथावत रखने के लिए प्राचीन काल से निकटवर्ती मवालस्यूं, कफोलस्यूं, खातस्यूं, रिंगवाडस्यूं, घुड़दौड़स्यूं और गुराडस्यूं पट्टयों के गांवों से सरसों को एकत्रित कर मां के अखंड दीप को प्रज्ज्वलित रखने हेतु तेल की व्यवस्था की जाती है ये माना जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने यहां मां की पूजा की थी, तब मां ने उन्हे दर्शन दिए.

ज्वालपा मंदिर की दूरी पौड़ी से 35 जबकि कोटद्वार से 75 किलोमीटर की है वहीं ज्वालपा मंदिर के समीप पूजा अर्चना का सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों के चेहरे यहां भक्तों के पहुंचने पर खिले रहते हैं वहीं नवरात्र के 9 दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ने से व्यापारियों कारोबार और फल फूल जाता है, ज्वालपा मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों के हर काम यहां बन जाते हैं और भक्तों का मन भी मां  के दर्शन करने के बाद  यहां पहुंचने पर भक्तिमय हो जाता है.

इसे भी पढ़ें:

Gorakhpur News: बुढ़िया माता के मंदिर पर सदियों से है लोगों की आस्था, बेहद रोचक है मंदिर स्थापना की कहानी

UP News: सीएम योगी की बड़ी सौगत, दीपावली पर हर गरीब परिवार को मुफ्त में मिलेगा एक गैस सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget