एक्सप्लोरर

लखनऊ: कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, चाय वाले ने बनवाई कोयले की भट्टी, वीडियो वायरल

LPG Gas Cylinder Crisis: लखनऊ में चाय स्टॉल चलाने वाले दुकानदार ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर इस समय नहीं मिल रहे हैं. रोजगार करने की मजबूरी है इसलिए अब कोयले की भट्टी बना रहे हैं.

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर भारत में साफ तौर से दिखाई दे रहा है. देश के ज्यादातर हिस्सों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल गैस की कमी से होटल चलाने वाले और छोटे-मोटे स्टॉल पर चाय बेचने वाले दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं. कमर्शियल एलपीजी संकट के कारण चाय विक्रेताओं को फिर से कोयले के चूल्हे का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

LPG की किल्लत के कारण कोयले की भट्टी बना रहे-दुकानदार

चाय की दुकान चलाने वाले शिवपाल ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, ''एलपीजी सिलेंडर इस समय नहीं मिल रहे हैं. अब कोयले की भट्टी बना रहे हैं. मेरे पास लास्ट सिलेंडर बचा है, उसके बाद गैस खत्म हो जाएगी. यहां कस्टमर लगातार आते रहते हैं. कल (12 मार्च) से कोयले की भट्टी चालू हो जाएगी. किसी भी तरह से रोजगार तो करना ही है.''

भट्टी बनाने वाले कारीगर ने क्या कहा?

भट्टी बनाने वाले कारीगर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''करीब 25 साल बाद कोयले की भट्टी बना रहा हूं. एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गए हैं. चाय नहीं मिल रही है, खाना नहीं मिल रहा है. एजेंसी के कर्मचारी 1500 रुपये का सिलेंडर बेच रहे हैं. वो कह रहे हैं कि केवाईसी कराओ. गैस सिलेंडर नहीं दे रहे इसलिए भूखे कारीगरी कर रहा हूं.'' 

सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए- ग्राहक

वहीं, चाय की दुकान पर पहुंचे एक ग्राहक ने एलपीजी की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ''ये बड़ी ही गंभीरता का मुद्दा है. सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. आम लोग, दुकानदार, रेहड़ी वाले परेशान हो जाएंगे. ये सभी लोग भूखमरी की कगार पर आ जाएंगे. सारा बिजनेस ठप हो जाएगा. सरकार से गुजारिश है कि व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए.''

घरेलू LPG सिलेंडर की कमी से आम लोग भी परेशान

बहरहाल होटल-रेस्टोरेंट और अन्य छोटे-मोटे स्टॉल चलाने वाले दुकानदार तो परेशान हैं ही, इसके साथ ही आम लोग भी घरेलू LPG सिलेंडर की कमी से परेशान दिख रहे हैं. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए मारामारी दिख रही है. लोग कई घंटों तक अपना काम धंधा छोड़कर एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget