एक्सप्लोरर

'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने बताया कि वह मैच के दौरान क्यों नहीं हंसते हैं. इसके अलावा गंभीर ने धोनी की 'कोच साहब स्माइल' वाली पोस्ट पर भी रिएक्शन दिया.

टीम इंडिया के 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ एक बात तो साफ हो गई कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग मेन इन ब्लू के लिए मुफीद साबित हुई है. टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट करते हुए उसमें कोच साहब यानी गंभीर की स्माइल का खास जिक्र किया था. 

अब गंभीर ने धोनी की पोस्ट को लेकर बता की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान हंसते क्यों नहीं हैं. धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कुराहट और गंभीरता का मेल शानदार है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

धोनी की पोस्ट पर क्या बोले गंभीर?

एएनआई के दिए इंटरव्यू में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "कोच होना भी मुश्किल है. देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने ट्वीट किया. मुझे लगता है कि जब आप डगआउट में होते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर होता है. इंडियन टीम से इतनी उम्मीदें रहती हैं कि आप हंसना चाहो भी... कौन नहीं हंसना चाहेगा. आप कई बार नहीं हंस पाते हैं, खासकर जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं."

भारत में हार विकल्प नहीं

गंभीर ने आगे कहा, "भारत में दुर्भाग्य से, हारना कोई विकल्प नहीं है. लेकिन हार हो सकती है. अगर हार ऑप्शन नहीं होता, तो भारत सभी वर्ल्ड कप जीतता, लेकिन ऐसा नहीं होता है. यह खेल है. आप पूरी जिंदगी किसी चीज में लगाते हैं, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. ये कोई शेयर मार्केट नहीं है कि आपने निवेश किया, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा. यहां आप पूरे डेढ़ साल मेहनत करते हैं, निवेश करते हैं. लेकिन कोई गारंटी नहीं थी कि हम ये वर्ल्ड कप जीतें."

गंभीर ने आगे कहा, "सोचिए, अगर हम वर्ल्ड कप नहीं जीतते या सेमीफाइनल में हार जाते, तो इतनी मेहनत और इतना निवेश करने के बाद रिटर्न तो जीरो था. इसलिए मैं कहता हूं कि स्पोर्ट बाकी प्रोफेशन से काफी अलग है."

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget