एक्सप्लोरर

महोबा में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार, सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी

Mahoba News In Hindi: महोबा में सिलेंडर न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है, सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान है. वहीं एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों के बीच महोबा में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहे.
  • गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार है, मगर उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
  • एजेंसी ने सर्वर डाउन होने का हवाला देकर स्टॉक की कमी नहीं होने की बात कही है.

ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों के बीच महोबा में सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं. शहर के मकानियापुरा स्थित महोबा गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जहां एक तरफ लोग इसे युद्ध का असर और महंगाई की मार बता रहे हैं, वहीं एजेंसी सर्वर डाउन होने का हवाला दे रही है.

दरअसल, महोबा में इन दिनों रसोई का बजट और व्यवस्था दोनों पटरी से उतरती नजर आ रही हैं. शहर के मकानियापुरा इलाके में संचालित महोबा गैस सर्विस केंद्र के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. आलम यह है कि लोग अपना कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है.

'धरातल पर स्थिति बेहद खराब'

स्थानीय उपभोक्ता अरुण कुमार, जो एक सरकारी कर्मचारी हैं, वे बताते हैं कि छुट्टी लेकर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही. अरुण का कहना है कि सरकार भले ही सब ठीक होने का दावा करे, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद खराब है.

'LPG के दामों में बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की तोड़ी कमर'

वहीं, अशोक कुमार सोनी जैसे उपभोक्ताओं के मन में वैश्विक परिस्थितियों को लेकर डर है. चर्चा है कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. त्योहारों के इस सीजन में सिलेंडर के दामों में हुई 60 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है.

'सर्वर डाउन का हवाला देकर नहीं की जा रही बुकिंग'

इसी तरह एक अन्य उपभोक्ता जिनका संदीप कुमार राजपूत है, संदीप कुमार राजपूत बताते हैं कि एजेंसी वाले सर्वर डाउन होने की बात कहकर बुकिंग नहीं कर रहे हैं. एक सिलेंडर के लिए लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है, जिससे दिहाड़ी मजदूर और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

गैस एजेंसी वाले बोले- नहीं है स्टॉक की कमी

हालांकि, एजेंसी के कर्मचारी कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. वितरण कर्मचारी बलराम के मुताबिक, स्टॉक की कोई कमी नहीं है. गोदाम और गाड़ियों में लगभग 857 सिलेंडर मौजूद हैं, लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी का सर्वर ठप होने की वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही है. बुकिंग कर्मचारी रामभक्त राठौर ने बताया कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहे हैं और सिस्टम काम नहीं कर रहा है.

अब सवाल यह है कि यदि स्टॉक पर्याप्त है, तो तकनीकी खामियों को दूर कर जनता को राहत क्यों नहीं दी जा रही? युद्ध की अफवाहों और महंगाई के बीच महोबा का आम नागरिक अब सीधे सरकार से दखल की मांग कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget