एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पौड़ी में गुस्साए ग्रामीणों ने पिंजरे में बंद गुलदार को जिंदा आग के हवाले किया, वन विभाग की टीम पहुंची तो..

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले गुस्साए ग्रामीण ने पिंजरे में फंसे एक गुलदार को जिंदा की आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वन विभाग ग्रामीणों पर कार्रवाई की तैयारी में है.

Uttarakhand Guldar Burnt Alive: उत्तराखंड के पौड़ी जिले (Pauri District) के सपलोडी गांव में गुस्साए ग्रामीण ने पिंजरे में फंसे एक गुलदार को जिंदा की आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद गुलदार की मौत हो गई. वन विभाग (Forest Department) की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक गुलदार पूरी तरह जल चुका था. जिसके जल चुके शव को किसी तरह से वन विभाग नागदेव रेंज ले आया. दरअसल 15 मई को इसी क्षेत्र में एक गुलदार ने घास लेने गई महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद से ग्रामीण में काफी गुस्सा था. 

गांववालों ने गुलदार को जिंदा जलाया

खबर के मुताबिक सपलोडी गांव की ही एक महिला 15 मई को घास लेने के लिए जंगल गई थी, तभी एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने इस क्षेत्र में एहतियातन एक पिंजरा लगा दिया था ताकि गुलदार इसमें फंस जाए और उसे सुरक्षित उसके साथ पर छोड़ा जा सके. गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस तो गया लेकिन इससे पहले कि वन विभाग की टीम उसे लेने पहुंच पाती, गुस्साए ग्रामीणों ने उसे आग के हवाले कर दिया. 

ग्रामीणों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो गुलदार आग की लपटों में घिरा था, वन विभाग की टीम ने जब तक उसे बाहर निकाला गुलदार की मौत हो चुकी थी. टीम किसी तरह गुलदार के शव को नागदेव रेंज लेकर आई और मृत गुलदार की अंत्योष्टी कर दी गई. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है. 

 
डीएफओ ने पूरी घटना के बारे में बताया
इस बारे में जानकारी देते हुए गढवाल वन प्रभाग पौड़ी के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि 15 मई को गांव सपलोडी में गुलदार के हमले में महिला की मौत की खबर मिली थी, जिसके बाद वन विभाग ने वहां पर पिंजरा लगाया था. आज सुबह सूचना मिली कि गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है. वन विभाग की टीम जब उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका विरोध किया और बाघ को मौके पर ही जिंदा जला दिया. इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget