एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से सोनप्रयाग में रोकी गई केदारनाथ यात्रा, हेलीकॉप्टर सेवा पर भी रोक

Kedarnath Weather: केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से केदरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इसके साथ ही फाटा से गौरीकुंड तक हैलीकॉप्टर सेवा भी अस्थायी तौर पर बंद की गई है.

Kedarnath Yatra Stopped at Sonprayag: उत्तराखंड में चल रही केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है. केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी के बीच सोनप्रयाग (Sonpryag) में ही यात्रा को रोक दिया गया है. इसके साथ ही फाटा (Fata) से गौरीकुंड (Gaurikund) तक चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. रुद्रप्रयाग में सर्किल ऑफिसर प्रमोद कुमार घिल्डियाल के मुताबिक खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने की अपील की गई है. 

खराब मौसम की वजह से रुकी केदारनाथ यात्रा

मौसम विभाग की तरफ से केदारनाथ में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं को जहां है वहीं पर रुकने की सलाह दी है. सर्किल ऑफिसर प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोका गया है. इसके साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई है. वहीं दूसरी यात्रा रुकने की वजह से करीब 10 हजार श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं. इनमें रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) से गुप्तकाशी (Guptkashi) तक जगह-जगह पांच हजार यात्री फंसे है. सोनप्रयाग (Sonprayag) में 2000 और गौरीकुंड (Gaurikund) में 3200 यात्रियों को रोका गया है. 

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा रुकने से फंसे 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, प्रशासन ने सभी से की ये अपील

श्रद्धालुओं से होटलों में रुकने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सभी श्रद्धालु फिलहाल अपने-अपने होटल में वापस चले जाएं. खराब मौसम में यात्रा के लिए आगे बढ़ना खतरनाक हो सकता है. भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है. केदारनाथ में रविवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले कुछ दिन और मौसम बिगड़ सकता है.ऐसे में सुरक्षा कारणों की वजह से यात्रा को रोका गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Mathura News: मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को शुद्ध करने की उठी मांग, कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget