एक्सप्लोरर

UK Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में 20 से अधिक लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस नेता की तलाश में जुटी पुलिस

UK SIT:एसआईटी प्रभारी रेखा यादव का कहना है कि पटवारी भर्ती परीक्षा और एई जेई प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच की जा रही है. पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Hadidwar News: उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा और एई जेई प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी (SIT) अब तक बीस से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. आरोप है कि एई जेई परीक्षा प्रश्नपत्र मामले में निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 28 लाख रुपये देकर दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार की मदद से लीक किया था. 

बीजेपी नेता संजय धारीवाल की हो रही तलाश
पेपर लीक कांड में गिरफ्तार हो चुके अनुभाग अधिकारी और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को एसआईटी ने जेल भेजने के बाद दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, सुनील सैनी और बीजेपी नेता नितिन चौहान को जेल भेजा था. लेकिन, बीजेपी के मंगलौर ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष 25 हजार के इनामी संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी सरगर्मी से जुटी है. एसआईटी अब जेल जा चुके पेपर लीक कांड में शामिल तीन आरोपियों को पीसीआर पर लेने की तैयारी में है.

जेल से पीसीआर पर लेने की तैयारी
एसआईटी प्रभारी रेखा यादव का कहना है कि पटवारी भर्ती परीक्षा और एई जेई प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच की जा रही है. पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. फरार आरोपियों के एलबीडब्ल्यू कोर्ट से जारी करवाए गए हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी. एई जेई प्रश्न पत्र लीक मामले में भी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जेल भेजे गए आरोपियों को पीसीआर पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही कुछ रिकवरी भी हो सकती है.

जानकारी हो कि पटवारी के बाद एई-जेई पेपर लीक का खुलासा हुआ था. दोनों पेपर लीक प्रकरण में अब तक 21 की गिरफ्तारी हो चुकी है. एई-जेई का पेपर जेल में बंद निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 28 लाख रुपये देकर दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार से लीक कराया था, जिसके बाद पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल, नितिन चौहान सुनील सैनी ने आगे अभ्यर्थियों को पेपर बेचने का काम किया था.

यह भी पढ़ेंः UP Board Exam: फर्जी आधार और प्रवेश पत्र लेकर खुल्लम खुल्ला छपाई, धड़ल्ले से चल रहा नकल, 13 गिरफ्तार

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget