एक्सप्लोरर

Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड चयन आयोग परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

UKSSC Paper Leak: उत्तराखंड में एसटीएफ ने जांच सौंपे जाने के दो दिन के भीतर रविवार को राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोह के पर्दाफाश करने का दावा किया.

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने जांच सौंपे जाने के दो दिन के भीतर रविवार को राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोह के पर्दाफाश का दावा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से 37.10 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. आयोग ने पिछले साल चार और पांच दिसंबर को स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसमें अनियमितता का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग की थी.

एसटीएफ ने किया खुलासा

इस संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने रायपुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी जांच तत्काल एसटीएफ को सौंप दी थी. पुलिस महानिदेशक ने इस मामले के जल्द खुलासे के लिए एसटीएफ की पीठ थपथपाई है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्मोड़ा के ग्राम मयोली निवासी मनोज जोशी, देहरादून के कैंट क्षेत्र निवासी जयजीत दास, चंपावत के पाटी गांव निवासी मनोज जोशी, बिजनौर के चांदपुर निवासी कुलवीर सिंह चौहान, देहरादून के कालसी निवासी शूरवीर सिंह चौहान और किच्छा निवासी गौरव नेगी के रूप में हुई है.

पुलिस ने ये जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि अल्मोड़ा निवासी मनोज जोशी 2014-18 तक चयन आयोग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात था, जिसकी जानपहचान आउटसोर्स कंपनी ‘आरएमएस टेक्नोसोल्यूसन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड’ में कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत जयजीत दास से हुई. दास चयन आयोग के गोपनीय कार्य करता था.

पुलिस के मुताबिक, आयोग के कार्यालय में चंपावत निवासी मनोज जोशी का परीक्षाओं के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी लेने के लिए आना-जाना लगा रहता था, जिससे उसकी पहचान अल्मोड़ा के मनोज जोशी से हो गयी. चंपावत निवासी मनोज जोशी, कुलवीर चौहान के देहरादून के करनपुर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ रहा था. कुलवीर ने चंपावत निवासी मनोज जोशी को शूरवीर सिंह चौहान और गौरव नेगी से मिलवाया.

इन सभी ने अल्मोड़ा निवासी मनोज जोशी के साथ मिलकर जयजीत दास से पेपर लीक करने को कहा और उसे इसके एवज में कथित तौर पर 60 लाख रुपये दिए. पुलिस ने बताया कि दास प्रश्नपत्र लीक कर आरोपियों तक पहुंचाता था.

Uttarakhand: पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाया खास प्लान, CM धामी ने अधिकारियों के दिए निर्दश

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! सवा करोड़ से ज्यादा पहुंचने वाला है कांवड़ियों का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget