एक्सप्लोरर

UKSSSC Paper Leak: भर्ती घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्यों को छुपाने का रच रहा था षड्यंत्र

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी तुषार चौहान को गिरफ्तार किया है. तुषार खुद परीक्षा में अभ्यर्थी था और नकल करके परीक्षा पास भी की.

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक (Paper Leak) मामले में एसटीएफ (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है. एसटीएफ ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. अभी तक 14 आरोपियों को पेपर लीक मामले में एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है. एसटीएफ ने एक और जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम तुषार चौहान है. वह खुद परीक्षा में अभ्यर्थी था और नकल करके परीक्षा पास भी की थी. 

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी

आरोपी तुषार चौहान परीक्षा में साक्ष्य को छुपाने का षड्यंत्र कर रहा था, जिससे एसटीएफ की जांच प्रभावित हो सकती थी. जांच को प्रभावित करने के आरोप में ये गिरफ्तारी हुई है. इसके साथ ही एसटीएफ लखनऊ स्थित आउटसोर्स कंपनी में भी सारी चीजें खंगाल रही है. इस मामले में जांच के दौरान एक और बड़ी बात सामने आई है कि पेपर बनाने के लिए जिस आउटसोर्सिंग कंपनी को काम दिया गया था वहां से, पेपर प्रिंटिंग और पैकिंग के दौरान के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं. संभावना है कि षडयंत्र के तहत ये सीसीटीवी फुटेज हटाए गए होंगे. 

एसटीएफ कर रही है गहन पूछताछ

सीसीटीवी फुटेज गायब होने के बाद एसटीएफ आउटसोर्स कंपनी और सेवा चयन आयोग के अधिकारियों के साथ भी पेपर लीक मामले में अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इन्वेस्टिगेशन, पूछताछ करेगी. मामले में भले ही अभी तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो गई हो, लेकिन अभी भी कई ऐसे नाम हैं जो गिरफ्त से बाहर हैं. हालांकि एसएसपी अजय सिंह का कहना है, कि मामले में जांच जारी है और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. 

UP Politics: बिहार के सियासी घटनाक्रम का यूपी में क्या हो सकता है असर? यहां समझें

कांग्रेस-बीजेपी में सियासी बयानबाजी

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से छात्रों का मनोबल गिरता है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर विरोधियों को राजनीति नहीं करने की नसीहत दी थी. उन्होंने कहा कि ये मुद्दा राजनीति का नही हैं. इस पर राजनीति न हो, अगर हो सके तो समाधान पर बात हो. 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है. सीएम धामी इस मामले को लेकर सख्त हैं. उन्होने इस मामले की जांच कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं लिया जाएगा तब तक ये जांच चलती रहेगी. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget