एक्सप्लोरर

CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 'उत्तराखंड में भूमि जिहाद और थूक जिहाद नहीं चलेगा'

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी के लिए उत्तराखंड की जनता ने उनकी सरकार को जनादेश दिया था और स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला यह पहला राज्य बनेगा.

CM Dhami on Land Jihad: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण, अतिक्रमण, ‘‘भूमि जिहाद और थूक जिहाद’’ नहीं चलेगा और इसे रोकने के लिए उन्होंने समाज के पढ़े-लिखे वर्ग से आगे आने का आह्वान किया. उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जहां सब मिलजुलकर रहते हैं.

उन्होंने कहा, "लेकिन उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा, अतिक्रमण नहीं चलेगा, लैंड (भूमि) जिहाद नहीं चलेगा. उत्तराखंड में कुछ लोग थूक जिहाद कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के अंदर थूक जिहाद नहीं चलेगा." मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘समाज के अंदर खराब चीजों को रोकने के लिए पढ़े-लिखे लोगों को आगे आना चाहिए. जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी. उत्तराखंड में यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा.’’

हाल में पर्यटक नगरी मसूरी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के निवासी दो भाई नौशाद अली और हसन अली को चाय के बर्तन में थूकने और उस चाय को ग्राहकों को पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कठोर, लेकिन जरूरी निर्णय ले रही है. उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया तथा कहा कि जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू होने जा रही है.

UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड- सीएम धामी

उन्होंने कहा कि यूसीसी के लिए उत्तराखंड की जनता ने उनकी सरकार को जनादेश दिया था और स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला यह पहला राज्य बनेगा. उन्होंने कहा कि सख्त नकल कानून लाने के बाद उनकी सरकार पिछले तीन साल में युवाओं को 17,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है.

भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे- सीएम धामी

धामी ने कहा कि अब उनकी सरकार सख्त भूमि कानून बनाने वाली है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम यहां उद्योग, पर्यटन और निवेश करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे जिनके यहां काम करने से लोगों को रोजगार मिलेगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि हम भूमाफिया और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने किसी प्रयोजन के लिए भूमि को खरीदा, भूमि बैंक बना लिया लेकिन उस प्रयोजन के लिए उसका उपयोग नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं.’’

'माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं', बहराइच बवाल को लेकर सीएम योगी का साफ निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget