एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: ‘अगर बेटे ने गलती की है तो उसे सजा मिले’, आरोपी पुलकित आर्य के पिता का बड़ा बयान

Haridwar News: अंकिता मर्डर के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बेटे ने गलती की है तो उसे सजा मिले.

Vinod Arya on Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार कार्रवाई में जुट गई है. पहले पुलकित आर्य के चीला स्थित गेस्ट हाउस को जमींदोज किया गया. इसके बाद पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को बीजेपी से निष्कासित किया गया. अब पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के हरिद्वार के ज्वालापुर में आर्य नगर स्थित संपत्ति की जांच में राज्य सरकार जुट गई है. शनिवार दोपहर तहसीलदार के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण , जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें विनोद आर्य के घर पहुंची और पूरे घर की पैमाइश की तैयारी शुरू की.

दोनों बेटों पर बढ़ेगा कानूनी शिकंजा
बताया जा रहा है कि बीजेपी के संगठन और सरकार में कई पदों पर रह चुके विनोद आर्य और उसके दोनों बेटों पर कानूनी शिकंजा बढ़ने वाला है ऐसे में सभी विभागों ने अपना अपना होमवर्क शुरू कर दिया है. इस मौके पर अपने घर स्वदेशी आयुर्वेद में पुलकित आर्य का पिता विनोद आर्य पहले से मौजूद थे. विनोद आर्य से प्रशासनिक टीमों ने बात भी की हालांकि मीडिया कर्मियों की भीड़ जुड़ते ही टीम में वापस चली गई.

अगर बेटे ने गलती की है तो सजा मिले
विनोद आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर बेटे का नाम आया है तो हम उसकी जांच में भी सहयोग कर रहे हैं, और हम चाहते हैं कि अगर उसने गलती की है तो उसको भी सजा मिले. पर अगर गलती नहीं की है तो अनावश्यक रूप से उसको सजा न मिले. हम यह भी चाहते हैं कि बेटी अंकिता को भी इंसाफ मिले. वहीं पार्टी से निकाले जाने पर विनोद आर्य ने कहा कि हमें पार्टी से निकाला नहीं गया है हमने कल ही रिजाइन कर दिया था. हम नहीं चाहते थे कि हमारे पद पर रहते हुए जांच कहीं प्रभावित हो. 

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder Case: ‘हिमालय की गोद में बने ऐसे रिजॉर्ट अंकिता जैसी बच्चियों के लिए खतरा’, हरीश रावत का बड़ा बयान

Ankita Bhandari Murder Case: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी मर्डर केस की सुनवाई, CM धामी ने दिए निर्देश

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में हुए बवाल के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, दो एक्स हैंडल का वहीं से हो रहा था संचालन
नोएडा में हुए बवाल के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, दो एक्स हैंडल का वहीं से हो रहा था संचालन
अखिलेश यादव के तंज पर स्मृति ईरानी ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, कहा- जिसने कभी नौकरी नहीं की वो...
अखिलेश यादव के तंज पर स्मृति ईरानी ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, कहा- जिसने कभी नौकरी नहीं की वो...
यूपी चुनाव 2027 पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अखिलेश जी को परेशान होने की जरूरत नहीं, वो...'
यूपी चुनाव 2027 पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अखिलेश जी को परेशान होने की जरूरत नहीं, वो...'
UP: योगी की 'इंडस्ट्रियल स्ट्राइक', बोले- अशांति फैलाने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर
UP: योगी की 'इंडस्ट्रियल स्ट्राइक', बोले- अशांति फैलाने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget