एक्सप्लोरर

खानपुर के पूर्व और वर्तमान विधायक में फिर टकराव, FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Uttarakhand News: खानपुर के वर्तमान और पू्र्व विधायक के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति बनी है. मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है.

Haridwar News: हरिद्वार के रुड़की-लक्सर मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए विवाद ने अब नया रूप ले लिया है. खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, गाली-गलौज की, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी. इस शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
वहीं, विधायक उमेश कुमार की ओर से मंगलौर कोतवाली में शिकायत दी गई है. उनके चालक ने पुलिस को बताया कि सोलानी पुल के पास चैंपियन की गाड़ी ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को साइड मारी और फिर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर तोड़फोड़ की. इस घटना में जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के आरोप भी लगाए गए हैं.

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. बता दें कि यह घटना शुक्रवार को करीब 3:30 बजे रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित सोलानी पुल के पास हुई थी, जब दोनों नेताओं का काफिला आमने-सामने आ गया और मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई.

फिलहाल, मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर गरमाया हुआ है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. यहां पर आपको बताते चलें कि इससे पहले भी खानपुर विधायक उमेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का मामला काफी सुर्खियों में आया था.

ये भी पढ़ें: सेना की सलामती के लिए सिंदूर लेकर महिलाएं पहुंची हनुमान मंदिर, परिवार के लिए भी मांगा आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget