एक्सप्लोरर

सेना की सलामती के लिए सिंदूर लेकर महिलाएं पहुंची हनुमान मंदिर, परिवार के लिए भी मांगा आशीर्वाद

UP News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच वाराणसी में महिलाओं ने भारतीय सेना की सलामती को लेकर भगवान हनुमान जी और मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाया. इस दौरान महिलाओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारे भी लगाए.

Varanasi News: भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति के बीच ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पूरी दुनिया में देखी जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर जोरदार प्रहार किया था. अब इसी पराक्रम को याद करते हुए वाराणसी में महिलाओं ने पवन पुत्र बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाते हुए एक दूसरे को भी इस सिंदूर को प्रसाद के रूप में अर्पित किया और भगवान से भारतीय सेना और उसके परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा.

इस दौरान महिलाओं का साफ कहना है कि जिस प्रकार से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना करारा प्रहार कर रही है, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारतीय सेना के परिवार से जुड़ी हुई महिलाएं हमारी बहन है. और उनके सुहाग की रक्षा करने के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने पहुंची महिलाएं
पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसी क्रम में वाराणसी के प्राचीन हनुमान मंदिर में महिलाओं द्वारा हनुमान जी और मां दुर्गा को सामूहिक रूप से सिंदूर चढ़ाया गया.  विशेष तौर पर इसका उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धा सुमन प्रकट करने के साथ-साथ सैनिकों के परिवार में रहने वाली माताएं बहनों के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगना है.

आज वाराणसी के प्राचीन हनुमान मंदिर पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंची, जहां उन्होंने हनुमान जी और माता दुर्गा को सिंदूर अर्पित करके एक दूसरे को सिंदूर लगाया. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ हमारे जवान सुरक्षित सलामत रहे, यही हमारी कामना है.

महिलाओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारे भी लगाए
वाराणसी में भारी संख्या में महिलाएं BLW रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी और माता दुर्गा को सिंदूर चढ़ाया. मंदिर परिसर में उन्होंने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. सभी महिलाओं के चेहरे पर पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा था.

यह भी पढ़ें- मजाक में 'मोटू' कहने पर भड़का शख्स, दो लड़कों को मार दी गोली, दोनों गंभीर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live
Shahdara Fire Breaking: MCD की डंपिंग में लगी आग, धू-धू कर जलीं कारें! | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget