एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा का आंकड़ा पहुंचा 42 हजार के पार, जानें- कितने श्रद्धालुओं ने ध्यान गुफा में की योग साधना

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है. यात्रा का आंकड़ा 42 हजार के पार पहुंच गया है. अनलॉक 5 में छूट मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. हेली सेवाआों के आने के बाद से यात्रा का आंकड़ा काफी बढ़ा है. अब तक हेली सेवाओं से पांच हजार के करीब तीर्थयात्री आ चुके हैं, जिससे यात्रा का आंकड़ा 42 हजार के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में 24 अक्टूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी हैं. पिछले 10 दिनों से यहां हर दिन योग साधक और ध्यान करने वाले श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे गढ़वाल मंडल विकास निगम की भी अच्छी आमदानी हो रही है. इस यात्रा काल में ध्यान गुफा में अभी तक एक दर्जन श्रद्धालु साधना और ध्यान लगा चुके हैं.

केदारनाथ धाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या बता दें कि, कोरोना काल में 29 अप्रैल को केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी. लेकिन, जुलाई माहीने तक लॉकडाउन के चलते केदारनाथ के दर्शन पर रोक लगाई गई. इसके बाद जिले में रहने वालो लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति मिली और फिर प्रदेश वासियों को यात्रा पर जाने दिया गया, मगर यात्रा का आंकड़ा कम ही रहा. जब सरकार की तरफ से अनलॉक 5 में छूट दी गई, उसके बाद से यात्रा का आंकड़ा आसमान छूने लगा है. केदार बाबा के दरबार में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है. पहले जहां कम संख्या में ही यात्री आ रहे थे, वहीं, अनलॉक 5 में छूट मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है.

हेली सेवा की हुई शुरुआत केदार धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है. हेली सेवा को शुरू हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और हर दिन हेली सेवा के जरिए एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं. इस बार किराया भी कम किया गया है और गुप्तकाशी से लेकर त्रियुगी नारायण तक हेली सेवा का लाभ यात्रियों को दिया जा रहा है. अब तक हेली सेवा से जहां पांच हजार के करीब तीर्थयात्री बाबा के दरबार पर पहुंच गए हैं, वहीं केदारनाथ यात्रा का आंकड़ा 42 हजार के पार हो चुका है.

ध्यान गुफा को लेकर दिख रही है उत्सुकता गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक यात्रियों की चहलकदमी से यात्रा पड़ावों में रौनक बनी हुई है. इसके अलावा अब केदारनाथ धाम में बनी गुफा की बुकिंग भी आने लगी है. श्रद्धालु गुफा में ध्यान, योग करने को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं. बरसात के मौसम में लगभग एक माहीने ध्यान गुफा को बंद किया गया था, जबकि सितंबर माह से यात्रा के गति पकड़ने के साथ शासन के निर्देश पर गढ़वाल मंडल विकास निगम ने गुफा का संचालन दोबारा शुरू किया. इस दौरान पूरे माहीने यहां चार श्रद्धालुओं ने ध्यान किया.अक्टूबर माहीने में भी श्रद्धालु ध्यान गुफा में साधना के लिए पहुंच रहे हैं. बीते पांच अक्टूबर से यहां प्रतिदिन ध्यान गुफा की बुकिंग मिल रही हैं. निगम के कर्मचारियों के अनुसार 24 अक्टूबर तक यहां बुकिंग फुल हो चुकी हैं.

पीएम मोदी ने की थी ध्यान गुफा में साधना बता दें कि, बीते वर्ष 18/19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केदारनाथ भ्रमण के दौरान ध्यान गुफा में साधना की थी, जिसके बाद इसे मोदी गुफा के नाम से भी पुकारा जाने लगा. यही नहीं 2019 की केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश के 95 श्रद्धालुओं ने यहां योग और ध्यान किया था. इस दौरान निगम को एक लाख से अधिक की आय हुई थी. जुलाई 2018 में केदारनाथ में पुनर्निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने आठ लाख की लागत से मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ ये गुफा बनाई गई थी. इसके बाद शासन ने यात्रा काल में गुफा के व्यवसायिक संचालन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी थी.

बरती जा रही है सतर्कता जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. देवस्थानम बोर्ड की ओर से हर दिन तीन हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वीकेंड पर ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में भी संख्या काफी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनप्रयाग, लिनचैली, भीमबली, गौरीकुण्ड और केदारनाथ में मेडिकल टीम के माध्यम से थर्मल स्कैनिंग की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से केदारपुरी में सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश: 19 अक्टूबर से राज्य में खुलेंगे स्कूल, छात्रों के मुुताबिक सरकार का सही फैसला नहीं

उत्तर प्रदेश: मेरठ में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget