एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: मेरठ में आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री

मेरठ में सरकार की इजाजत के बाद आज से सिनेमा हॉल खुलने जा रहे है. सभी गाइडलाइंस का पालन करने के बाद ही सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश: सरकार की इजाजत के बाद आज से मेरठ में सिनेमा हॉल खुलने जा रहे है. प्रशाशन के जारी गाइडलाइन का सिनेमा हॉल को पालन करना होगा जिसके बाद ही इन्हें NOC मिलेगी. आपको बता दें, सात महीने बाद एक बार फिर सिनेमा हॉल खुल सकेंगे.

मेरठ के रीगल सिनेमा हॉल के बाहर प्रशासन के जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सिनेमा हॉल खोलने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें मेरठ के कुछ सिनेमा हॉल में पहला शो 12:30 से शुरू होगा. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि शुरू होने वाले सिनेमा हॉल का निरीक्षण किया जाएगा और गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किये जाने के बाद ही अनुमति पत्र दिया जाएगा.

कैंटीन में कॉफी, जूस के साथ काढ़ा भी होगा दर्शकों के लिए

आपको बता दें, मेरठ के कैंट स्थित रीगल सिनेमा हॉल में पहला शो ‘सिंबा’ फिल्म का होगा. साथ ही जो कैंटीन है उसको भी गाइडलाइन जारी की गई है. फास्ट फूड में ब्रेड होगा साथ ही कॉफी जूस के साथ साथ गर्म काढ़ा भी दर्शकों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनकी इम्यूनिटी पावर बरकरार रहें.

सिनेमा हॉल में क्षमता के 50% लोग ही फिल्म देखने जा सकेंगे. दर्शकों को एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर बैठे ने की इजाजत होगी. सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा. साथ ही एक से दूसरे शो के बीच में लगभग 1 से डेढ़ घंटे का गैप रखा जाएगा ताकि शो छूटने के बाद सभी सीटों को सेनीटाइज किया जा सके.

एक सीट छोड़कर बैठना होगा सिनेमा हॉल में

दर्शकों को सिनेमा हॉल खोलने की खुशी है लेकिन साथ ही उन्हें डर भी लग रहा है कि अगर वह सिनेमा हॉल में जाएंगे तो कहीं इस संक्रमण का शिकार ना हो जाए. लेकिन जितने प्रबंधक हैं उनका साफ तौर से कहना है कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि इस महामारी से दर्शकों को बचाया जा सके.

जो भी दर्शक सिनेमा देखने आएंगे उन्हें मास्क और फेस शिल्ड लगाना अनिवार्य है ताकि वह भी सुरक्षित रहें और जो वहां पर मौजूद लोग हैं वह भी सुरक्षित रहें.

यह भी पढ़ें.

हाथरस मामला: सीबीआई अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों से आज कर सकती है पूछताछ

झारखंड के गुमला में किशोरी के साथ गैंगरैप, एक नाबालिग समेत पांचों आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget