एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अभी 15 दिन की यात्रा बची है और अब तक यहां 14 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं.

Kedarnath Dham: विश्व विख्यात ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में इस बार रिकॉर्ड भक्ति दर्ज हुई है. इसके साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा के इतिहास में पहली बार अब तक 14 लाख 38 हजार से अधिक भक्त केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ के कपाट बंद होने में अभी भी 15 दिन का समय शेष बचा हुआ है. ऐसे में उम्मीद है कि धाम आने वाले भक्तों की संख्या में ओर इजाफा होगा.

केदारनाथ यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

केदरनाथ मंदिर के कपाट 6 मई को खुले थे. शुरुआत से ही इस बार बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद की जा रही थी और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही. 6 मई से अब तक 14 लाख 38 हजार से अधिक भक्त केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं. इससे पहले साल 2019 में सबसे अधिक दस लाख यात्री केदारनाथ गये थे, लेकिन इस बार केदारनाथ यात्रा के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गये हैं. एक सप्ताह से प्रत्येक दिन 15 हजार के आस-पास भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं. मानसून सीजन में यात्रा में कुछ कमी आई थी, लेकिन मानसून सीजन समाप्त होने के बाद यात्रा पुराने स्वरूप में लौट आई है. 

बड़ी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

इन दिनों केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी तो मंदिर परिसर में बारिश जारी है. बर्फबारी व बारिश के कारण ठंड भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. बावजूद इसके कड़कड़ाती ठंड और बारिश में भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये लंबी लाइन लगा रहे हैं. 16-17 जून 2013 की आपदा के बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इतनी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचेंगे. केदारनाथ आपदा और कोरोना महामारी को पीछे छोड़ते हुए भक्त केदार बाबा के दरबार में रिकॉर्ड हाजिरी लगा रहे हैं.

Bharat Ratna Award: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी संख्या में इन दिनों भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. धाम आ रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा देने के प्रयास किये जा रहे हैं. केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने भी केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड संख्या पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि केदारनाथ के प्रति लोगों की आस्था बढ़ गई है. चाहे वह आम आदमी है या वीआईपी. सब बाबा केदार के दर्शनों के लिए आ रहे हैं. इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. 

ये भी पढे़ं- UP Politics: क्या मैनपुरी से लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव? जानिए- क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget