एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान: ITI छात्रों को अब पढ़ाई के साथ मिलेगा हर महीने 8000, कई कम्पनियों से करार

Dehradun News:उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के तहत चार बड़ी कंपनियों—बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, और हिमालयन पावर मशीन्स मैन्युफैक्चरिंग—के साथ करार किया है.

उत्तराखंड के आईटीआई छात्रों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़े कदम की घोषणा की है. अब राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ हर महीने 8 हजार रुपए का भत्ता मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली शुरू की जा रही है. विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस पहल को युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है.

उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के तहत चार बड़ी कंपनियों—बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, और हिमालयन पावर मशीन्स मैन्युफैक्चरिंग—के साथ करार किया है. इस व्यवस्था के तहत छात्रों का आधा प्रशिक्षण राजकीय आईटीआई में होगा, जहां ये कंपनियां विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण देंगी. शेष आधा प्रशिक्षण इन कंपनियों के परिसर में होगा. कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को न्यूनतम 8000 मासिक भत्ता मिलेगा, हालांकि कुछ कंपनियां इससे अधिक राशि देने की योजना बना रही हैं.

प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर

दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में वेल्डर, फिटर, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटर, टर्नर आदि ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. हर आईटीआई में इस योजना के तहत 20 से 24 छात्रों की संख्या निर्धारित की गई है. विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एबीपी से बातचीत में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ही कई छात्र कंपनियों में काम शुरू कर देंगे, जो उनके लिए आत्मविश्वास और रोजगार का बड़ा अवसर होगा. हम बड़ी कंपनियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले.

मुफ्त ड्रेस के लिए डीबीटी से धनराशि

इसके साथ ही आईटीआई छात्रों को सरकारी स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस के लिए भी धनराशि दी जाएगी. पिछले साल मुफ्त ड्रेस की मंजूरी दी गई थी, लेकिन छात्रों तक यह सुविधा नहीं पहुंच सकी. इस साल से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहली बार छात्रों को ड्रेस के लिए राशि दी जाएगी, जो सरकारी स्कूल छात्रों को दी जाने वाली धनराशि के बराबर होगी. यह कदम छात्रों के लिए एक और राहत लेकर आया है.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि यह योजना युवाओं को तकनीकी कौशल से लैस करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है. दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली से छात्र न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त करेंगे, बल्कि व्यावहारिक अनुभव के साथ आत्मनिर्भर बनेंगे. यह पहल उत्तराखंड के युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget