एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर एक महिला समेत 4 बुजुर्ग श्रद्धालुओं की जान गई, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

4 Pilgrims Died In Yamunotri Dham: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने के दो दिन के भीतर 4 श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इनमें एक महिला समेत 4 बुजुर्ग तीर्थयात्री शामिल हैं.

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा शुरू होने के दो दिन के अंदर यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) जाते हुए एक महिला समेत चार बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल (District Disaster Management Officer) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चारों श्रद्धालुओं की मृत्यु जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर (Jankichatti To Yamunotri Temple) के बीच पैदल रास्ते में हुई है. ताजा घटना बुधवार देर शाम की है जब यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे 72 साल के रामयज्ञ तिवारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी.

चारधाम यात्रा मार्ग पर 4 श्रद्धालुओं की मौत 

आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक रामयज्ञ तिवारी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur) के जयालपुर के रहने वाले थे. उनकी मृत्यु यात्रा मार्ग पर भडेलीगाड के पास हुई जहां से उनके शव को राज्य आपदा प्रतिवादन बल की मदद से जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उन्होंने बताया कि अन्य तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु मंगलवार को हुई थी जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर (Siddharthnagar) के अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65), राजस्थान के डूंगरपुर के कैलाश चौबीसा (63) और मध्य प्रदेश के जबलपुर की शकुन परिहार (63) के रूप में हुई है. 

अक्षय तृतीया पर खोले गए थे कपाट

आपको बता दें कि करीब साढे़ दस हजार फीट से ज्यादा उंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित यमुनोत्री मंदिर तक पहुंचने के लिए छह किलोमीटर की चढ़ाई वाला पैदल रास्ता तय करना पडता है. 

ये भी पढ़ें- 

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए पहले से लगेगा कम समय, केंद्र ने इन नेशनल हाईवे के लिए जारी किया बजट

Prayagraj News: संगम की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला 'फ्लोटिंग रेस्तरां', जानें- क्या होगी खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget