एक्सप्लोरर

Uttarakhand: मसूरी के 200वें स्थापना कार्यक्रम का इतिहासकारों और साहित्यकारों ने किया बहिष्कार, सामने आई ये वजह

Mussoorie News: मसूरी नगर पालिका परिषद ने मसूरी के स्थापना के 200 वर्ष मनाया, साहित्यकार और इतिहासकारों ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार, इतिहास से छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

Mussoorie News: मसूरी नगर पालिका ने मसूरी के स्थापना दिवस के 200 साल पूरे होने पर टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त अनिल कुमार भट्ट पूर्व डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हिस्सा लिया. उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया. इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे, वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम का प्रसिद्ध इतिहासकारों और प्रोफेसरों ने बहिष्कार किया 

मसूरी के प्रोफेसर और इतिहासकार, पालिका द्वारा यहां के इतिहास से छेड़छाड़ किए जाने से नाराज है. उनका कहना है कि इतिहास में प्रमाण है कि मसूरी की स्थापना 1827 में हुई थी ऐसे में पालिका द्वारा 4 साल पहले ही स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जो गलत है. वहीं दूसरी तरफ मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन यंग के परिजनों व शहर के लिए विशेष योगदान देने पर कई विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया.

बड़े स्तर पर कार्यक्रम मना रही है सरकार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी के 200 साल पूरे होने पर मसूरी नगर पालिका द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. पहाड़ों की रानी मसूरी काफी सुंदर हिल स्टेशन है और यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में विकास किए जाने को लेकर और काम करने की जरूरत है. यहां के ऐतिहासिक स्थानों पर संरक्षण किया जाना है. उन्होंने कहा कि मसूरी के ऐतिहासिक धरोहरों को बचाना जरूरी है. अगर ये धरोहर खत्म हो जाएगी तो इतिहास नहीं बचेगा. मसूरी के 200 साल को राज्य सरकार बड़े स्तर पर मनाने का प्रयास करेगी.  

चारधाम यात्रा को लेकर कही ये बात

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है और मौसम भी ठीक हो गया है. पिछले दिनों मौसम खराब होने से यात्रा में काफी दिक्कतें आई थी, अब तक यमुनोत्री में 154406, गंगोत्री में 218907, केदारनाथ में 369302 और बद्रीनाथ में 270008 लोग दर्शन कर चुके हैं. चारों धामों में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10,58,626 तक चली गई है. हेलीकॉप्टर सर्विस भी विधिवत जारी है. हेमकुंड साहिब की यात्रा भी सफलतापूर्वक शुरू होने जा रही है. अब तक 40970 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है.

सतपाल महाराज ने कहा, प्रदेश की सड़कों को सुधारने के लिए सरकार द्वारा एप जारी कर किया गया है. लोग अपने आसपास क्षेत्र के गड्ढे और खराब सड़कों की फोटो भेज सकते हैं, जिसको 7 दिनों के ठीक करके वह फोटो वापस शिकायतकर्ता को भेजी जाएगी. उत्तराखंड में विभिन्न पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों को जोड़कर सर्किट बनाया जा रहा है जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को यात्रा करने में लाभ और पर्यटन की दृष्टि से काफी लाभ मिलता है.

मेयर सुनील उनियाल की दी बधाई

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने मसूरी के 200 साल होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि पहाड़ों की रानी मसूरी पूरे विश्व विख्यात है. जहां पर देश-विदेश के हजारों पर्यटक आते हैं. मसूरी के पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को काम करना चाहिए. स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को लेकर निगम द्वारा लगातार काम किया जा रहा है. उत्तराखंड में बीजेपी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ की हत्या के राज से उठेगा पर्दा! प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद लौटी न्यायिक आयोग की टीम
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget