एक्सप्लोरर

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंजीकरण शुल्क पर बार काउंसिल को जारी किया नोटिस

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कानून के स्नातकों से अत्यधिक पंजीकरण शुल्क लेने के मामले में उत्तराखंड बार काउंसिल और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है.

Uttarakhand High Court: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वकील के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए कानून के स्नातकों से अत्यधिक पंजीकरण शुल्क लेने के मामले में बुधवार को उत्तराखंड बार काउंसिल और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया.

चार सप्ताह का दिया समय 
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह राठौर और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने उत्तराखंड बार काउंसिल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करते हुए उन्हें इस संबंध में अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया.

जनहित याचिका पर हुई सुनवाई
ये नोटिस उत्तराखंड बार काउंसिल के उन नियमों की वैधता को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया जिनके तहत कानून के स्नातकों से वकील के रूप में पंजीकरण के लिए अत्यधिक शुल्क लिया जाता है. देहरादून स्थित गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनटाइटलमेंट केंद्र’(रूलक) ने ये जनहित याचिका दायर की थी.

लिए जा रहे हैं इतने रुपये
रूलक के अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 24 (1)(एफ) के तहत वकील के रूप में पंजीकरण के लिए 750 रुपये लिए जाने चाहिए लेकिन उत्तराखंड बार काउंसिल इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 18,650 और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से 15,525 रुपये, 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष उम्मीदवारों से 38,650 रुपये और 40 साल से ज्यादा की महिला उम्मीदवारों से 33,650 रुपये ले रही है.

अत्यधिक पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जा सकता है
कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 के अनुसार अत्यधिक पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जा सकता और पंजीकरण शुल्क को 750 रुपये रखने का उद्देश्य इसे पूरे देश में एक समान और सबकी वहन क्षमता के भीतर रखना था.

ये भी पढ़ें:

Kedarnath Dham: जमीन की नापजोख करने पहुंचे अधिकारियों के खिलाफ पुरोहितों की नारेबाजी, दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget