एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: जमीन की नापजोख करने पहुंचे अधिकारियों के खिलाफ पुरोहितों की नारेबाजी, दिया अल्टीमेटम

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित एक बार फिर भड़क गये हैं. उन्होंने धाम पहुंचे अधिकारियों का विरोध किया. ये अधिकारी जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे थे.

केदारनाथ: केदारनाथ धाम में भूमि को नापने के लिए आये अधिकारी-कर्मचारियों को तीर्थ पुरोहितों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि, सरकार देव स्थानम बोर्ड के जरिये जबरन धाम में कार्य कर रही है. तीर्थ पुरोहितों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और बिना उन्हें पूछे उनकी भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जमीन की नापजोख करने पहुंचे थे अधिकारी 

दरअसल, बुधवार को कुछ अधिकारी कर्मचारी केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान वह भूमि की नापजोख कर रहे थे. इस दौरान तीर्थ पुरोहित ने उन्हें देख लिया और विरोध जताया. तीर्थ पुरोहितों ने धर्मशाला नापने आई टीम के साथ ही सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाते हुए नारेबाजी की. तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि, प्रशासन और सरकार बिना पूछे तीर्थ पुरोहितों की व्यक्तिगत भूमि पर निर्माण कर रही है, ये सरासर गलत है. 

आंदोलन तेज करने की धमकी 

इसका तीर्थ पुरोहित घोर विरोध करेंगे. यदि सरकार और प्रशासन की मनमानी पर रोक नहीं लगी तो तीर्थ पुरोहित आंदोलन को तेज करने को मजबूर हो जायेंगे. तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, नवीन शुक्ला, रोशन त्रिवेदी, चमन लाल शुक्ला ने कहा कि, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन दो साल से चल रहा है. बावजूद इसके शासन-प्रशासन जबरन तीर्थ पुरोहितों की धर्मशालाओं से छेड़छाड़ कर रहा है. बिना सहमति के धर्मशाला पर फीता लगाया जा रहा है. कहा कि, अगर जबरन तीर्थ पुरोहितों के हकों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया तो पुरोहित समाज आंदोलन को उग्र करने को विवश हो जायेगा.

ये भी पढ़ें.

पहाड़ों में जारी है आफत की बारिश, बोल्डरों की हो रही बरसात, केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
Gorakhpur News: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
गोरखपुर: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget