एक्सप्लोरर

Snowfall in Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढके पहाड़, 19 नवंबर को बंद होंगे कपाट

Snowfall in Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी की वजह से यहां कड़ाके की ठंड पड़नी भी शुरू हो गयी है. बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है.

Badrinath Dham Snowfall: सर्दियों की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड (Uttarakhand) के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) का सिलसिला शुरू हो गया है. बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में सोमवार को भारी बर्फबारी देखने को मिली, जिसकी वजह से यहां का पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है. भारी बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम की बेहद मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें दूर-दूर तक बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. धाम में हुई इस बर्फबारी से यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी खुश नजर आ रहे हैं.

बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी

बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम की तस्वीरों ने यहां आने वाले लोगों के मन में उत्साह भर दिया है. वहीं बर्फबारी की वजह से यहां कड़ाके की ठंड पड़ना भी शुरू हो गया है बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है. श्रद्धालु बद्रीनाथ में जी-भर कर बर्फबारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद देवभूमि कंपकपा देने वाली सर्दी शुरू हो गई तो वहीं मैदानी इलाकों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. निचले इलाकों में पारा गिरने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ सकती हैं. इसके साथ ही यूपी समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई हैं. 

19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे. ऐसे में कपाट बंद होने से पहले भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया 15 नवंबर से ही शुरू होगी. इसके तहत पर धाम के आसपास के सभी मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे. इसके बाद हिन्दू रीति रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ 19 तारीख को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Mainpuri By-Election: मैनपुरी उपचुनाव में एकजुट नहीं है परिवार? शिवपाल सिंह यादव पर संशय बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget