एक्सप्लोरर

Uttarakhand Heavy Rain: साल भर भी बारिश का पानी नहीं झेल सका हरिद्वार का रपटा पुल, पिछले साल महाकुंभ में हुआ था निर्माण

हरिद्वार के पंचपुरी गढ़मीरपुर से सुमन नगर जाने वाला रपटा पुल टूटकर नदी में बह गया है. रपटा पुल को महाकुंभ 2021 के दौरान बनाया गया था.

Heavy Rain in Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. हरिद्वार के पंचपुरी गढ़मीरपुर से सुमन नगर जाने वाला रपटा पुल टूटकर नदी में बह गया है. रपटा पुल को महाकुंभ 2021 के दौरान बनाया गया था. एक साल भी बरसात के पानी को रपटा पुल झेल नहीं सका. प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है. रपटा पुल के टूट जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के छोटे वाहन इसी रपटा पुल से होकर गुजरते थे.

मूसलाधार बारिश में टूटकर बहा रपटा पुल

पंचपुरी गढमीरपुर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पथरी रोह का पुराना पुल मार्ग पहले ही वर्षों से क्षतिग्रस्त है. हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाने से लोगों का आना जाना दुश्वार हो जाता है. हरिद्वार के एसडीएम पूरण सिंह राणा ने भी क्षतिग्रस्त हुए रपटा पुल का निरीक्षण किया. पूरण सिंह राणा का कहना है कि कल देर रात से ही क्षेत्र में काफी बारिश हुई है. इस कारण रपटा पुल पानी में बह गया. इसके साथ ही गरमिरपुर पुल के भी क्षतिग्रस्त होने से नवोदय नगर में कुछ आबादी को खतरा हुआ है. हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

Mussoorie Bus Accident: मसूरी देहरादून मार्ग पर बेकाबू होकर पलटी बस, आठ यात्रियों की हालत गंभीर

एक साल भी बारिश का पानी नहीं झेल पाया

हमारी तरफ से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं. महाकुंभ के दौरान बने रपटे पुल की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है. हरिद्वार में देर रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से सभी नदी नालों में पानी भर गया है. गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. खतरे के निशान से नाम मात्र दूर गंगा का लेवल है. 292.70 मीटर के निशान पर बह रही गंगा का चेतावनी लेवल 293 मीटर है. 

UP Politics: CM योगी से मुलाकात के बाद अब PM मोदी के साथ दिखे रामगोपाल यादव, दिलचस्प तस्वीरें आई सामने

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget